{"_id":"641044c31e5c964ed5028323","slug":"mp-news-dead-body-of-unknown-girl-found-on-railway-track-police-engaged-in-investigation-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 14 Mar 2023 03:26 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 14 Mar 2023 03:26 PM IST
सार
शहडोल में रेलवे ट्रैक पर एक युवती की लाश मिली है। पुलिस अब तक उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी है। मामला सोमवार दोपहर का है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहडोल जिले के पपोंध थाना क्षेत्र के विजयसोता के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार दोपहर को एक अज्ञात युवती की लाश मिली है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विजयसोता रेलवे ट्रैक के पास सिद्ध बाबा के समीप एक युवती की मालगाड़ी की ठोकर लगने से मौत हो गई है। मालगाड़ी के चालक ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर को जानकारी लगते ही थाने को बताया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोहन पड़वार अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की पड़ताल कर रहे हैं। थाना प्रभारी मोहन पड़वार ने बताया है कि सोमवार दोपहर तकरीबन 3:30 बजे यह घटना हुई है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर टीम के साथ थाना प्रभारी खुद पहुंचे। अज्ञात युवती की शिनाख्त की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
