{"_id":"63bd6f0d15bc7b53144dbaaf","slug":"mp-news-case-registered-against-the-teacher-who-assaulted-the-student-in-shahdol","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बालक स्कूल थोड़ी देर से पहुंचा, गुस्साए गुरुजी ने इतना पीटा कि खून निकल आया,अब लगाएंगे थाने के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बालक स्कूल थोड़ी देर से पहुंचा, गुस्साए गुरुजी ने इतना पीटा कि खून निकल आया,अब लगाएंगे थाने के चक्कर
Tue, 10 Jan 2023 07:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 10 Jan 2023 07:28 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के अंतिम छोर ब्यौहारी में एक शिक्षक ने छात्र के साथ मारपीट की है। छात्र घायल अवस्था में परिजनों के साथ थाने पहुंचा और शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
छात्र से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्र के साथ मारपीट का मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊ का है। शिक्षक ने छात्र को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि वह स्कूल थोड़ी देर से पहुंचा था। छात्र की आंख के ऊपर से खून निकलने लगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कक्षा सातवीं में अध्ययनरत छात्र प्रकाश राठौर को स्कूल में टाट-पट्टी बिछाते समय संस्कृत विषय के टीचर सत्यम पांडे ने देरी से आने पर थप्पड़ मारा और डंडे से भी प्रहार किया, जिसकी वजह से स्वयं को बचाने के लिए छात्र झुका तो उसकी आंख के ऊपर चोट लग गई, जिसके बाद छात्र के आंख के ऊपर से खून निकलने लग गया।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी जब परिजनों को लगी तो परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंच गए। जहां छात्र की शिकायत पर ब्यौहारी थाने में पुलिस ने शिक्षक पर मामला भी दर्ज कर लिया है। ब्यौहारी थाना प्रभारी समीर खान ने बताया कि 13 साल के बच्चे के साथ शिक्षक ने छड़ी से मारपीट की है। छात्र को चोट आई है और शिक्षक के द्वारा छात्र को कमरे में भी बंद करने की बात सामने आई है। मामले पर अपराध दर्जकर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
