{"_id":"662287c0b7c30bfe200fce6e","slug":"mp-ls-election-voting-took-place-in-padaria-of-shahdol-after-10-hours-of-protest-2024-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP LS Election: शहडोल के पड़रिया में 10 घंटे के विरोध के बाद हुआ मतदान, चंदनिया खुर्द में 100 फ़ीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Election: शहडोल के पड़रिया में 10 घंटे के विरोध के बाद हुआ मतदान, चंदनिया खुर्द में 100 फ़ीसदी मतदान
Fri, 19 Apr 2024 08:33 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 08:33 PM IST
सार
शहडोल में विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विरोध व आक्रोश के बीच जहां कुछ मतदान केंद्रों में कुछ समय के लिए मतदान बाधित रहा वहीं दूसरी ओर चंदनिया खुर्द लोकतंत्र के महापर्व का मान बढ़ाने वाला पोलिंग बूथ साबित हुआ।
विज्ञापन
शहडोल में शाम 6 बजे तक 61 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो गया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश की पहली चरण की छह सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो गया। शहडोल में विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विरोध व आक्रोश के बीच जहां कुछ मतदान केंद्रों में कुछ देर मतदान बाधित रहा वहीं, दूसरी ओर चंदनिया खुर्द लोकतंत्र के महापर्व का मान बढ़ाने वाला पोलिंग बूथ साबित हुआ। जहां शत प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पडरिया में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर करीब 10 घंटे मतदान नहीं किया। जिले में कुल 61.29 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि अंतिम आंकड़ा कुछ बढ़ सकता है।
सुबह 7 बजे से शहडोल जिला में मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। शाम 6 बजे तक मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता निभाई। प्रमुख दल भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने पुष्पराजगढ़ में सुबह मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को सुबह अपने पुत्र के साथ किरगी के मतदान बूथ पर पहुंचे और उन्होंने अपना वोट डाला। इसी प्रकार भाजपा की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने पोलिंग बूथ में पहुंचकर वोट डाला।

शहडोल में कई जगह मतदाताओं ने विरोध दर्ज कराया
- फोटो : सोशल मीडिया
विरोध कर रहे लोगों को अधिकारियों ने दी समझाइश
जिले के कुल तीन मतदान केंद्रों में मतदाताओं नें मतदान के विरोध में अपने स्वर मुखरित किए, जहां आनन-फानन में अधिकारी पहुंचे और उन्हें समझाइश देकर मतदान करने के लिए राजी कर लिया। अमलाई क्षेत्र स्थित ग्राम पडरिया के 1135 मतदाता चुनाव का बहिष्कार करने में लामबंद थे। शुक्रवार को मतदान के दौरान शाम 4 बजकर 50 मिनट तक 9 मत ही डाले गए थे। ग्रामीण इस जिद पर अड़े थे कि जब तक सड़क, पानी, मुआवजा और प्रदूषण की समस्या से उन्हें निजात नहीं मिल जाएगी। तब तक वे अपने मताधिकार का उपयोग करने बूथ पर नहीं जाएंगे। ग्रामवासी यह नारा लगा रहे थे कि रोड नहीं तो वोट नहीं। स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की भी उनकी मांग थी। पड़रिया के मतदाताओं का कहना था कि रामपुर बटुरा ओपन कास्ट माइन्स द्वारा ग्रामवासियों की भूमि अधिगृहित कर ली गई, लेकिन आज तक उन्हें न तो मुआवजा मिला और न ही किसी सदस्य को नौकरी। मतदान के बहिष्कार की जानकारी जब कलेक्टर तरुण भटनागर को लगी तो वे पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के साथ ग्राम पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को गौर से सुना। उन्हें आश्वस्त किया तब कहीं जाकर पड़रिया गांव के मतदाता मतदान करने को तैयार हुए।

शहडोल के चंदियाखुर्द में 100 प्रतिशत मतदान हुआ।
- फोटो : सोशल मीडिया
बोचरो में बाघ को लेकर आक्रोश
शहडोल जिला के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम बोचरो में बाघ के मूवमेंट को लेकर मतदाताओं नें मतदान के बहिष्कार किए जाने की ठान लिया था। ग्रामीणों का कहना था कि बाघ ने यहां के कई लोगों की जान ले ली है। बाघ के मूवमेंट का विरोध कई बार ग्रामीणों द्वारा किया गया। प्रशासन सहित वन विभाग के अफसरों से उन्होंने वन क्षेत्र में तार की फेनसिंग कराने की मांग भी की। बोचरी के ग्रामीणों पर अफसरों ने अभी तक तरस नहीं खाया है। इसी बात को लेकर शुक्रवार को मतदान की सुबह से हो मतदाता बहिष्कार करने में आमादा हो गए। दोपहर तक 1354 मतदाताओं में से एक भी मतदाता ने 11 बजे तक अपने मत का उपयोग नहीं किया था। समय रहते जिम्मेदार अधिकारी बोचरो पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें जल्द ही पूर्ण कर दी जाएं। तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हुई और मतदाता मतदान करने हेतु बूथ पहुंचने लग गए।