फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP Election: Tomorrow will be a public holiday in Shahdol buses left with 4252 polling personnel on route 219

MP Election: शहडोल में कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, 219 रूट पर 4252 मतदान कर्मियों को लेकर रवाना हुईं बसें

Thu, 16 Nov 2023 09:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 09:09 AM IST
सार

MP Election: 16 नवंबर की सुबह से मतदान दल को रवाना करने का काम शुरू हो गया है। जिले में 219 रूट बनाए गए हैं। जिनमें बसों के माध्यम से मतदान कर्मी रवाना हो रहे हैं।

विज्ञापन
MP Election: Tomorrow will be a public holiday in Shahdol buses left with 4252 polling personnel on route 219
मतदान दल हुए रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना वैद्य ने विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए 17 नवम्बर 2023 (मतदान दिवस के दिन) मतदान करने के लिए सार्वजनिक अवकाश के साथ-साथ सामान्य अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सभी संस्थानों के लिए मान्य होगा। कलेक्टर वंदना वैद्य ने बताया कि मतदान संबंधी सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


350 बसों का किया गया अधिग्रहण
जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना वैद्य ने बताया कि चुनाव के लिए 280 प्राइवेट बसों और 70 स्कूल बस का अधिग्रहण किया गया है। अधिकांश बसों को 14 नवंबर की शाम से ही मैदान पर खड़ा करा लिया गया है। यह सिलसिला 15 नवंबर को भी जारी रहा। इन बसों के अलावा 200 से ज्यादा चार पहिया वाहन का भी अधिग्रहण चुनाव कार्य के लिए किया गया है।
विज्ञापन


219 रूट पर रवाना हुए मतदान दल
16 नवंबर की सुबह से मतदान दल को रवाना करने का काम शुरू हो गया है। जिले में 219 रूट बनाए गए हैं। जिनमें बसों के माध्यम से मतदान कर्मी रवाना हो रहे हैं। जिले में 966 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 58 पिंक बूथ हैं। मतदान करवाने के लिए 4252 कर्मचारियों की तैनाती की गई है जिसमें एक हजार महिला कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed