फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP Election 2023: Congress accused the District Transport Officer of BJP election campaigning

MP Election: जिला परिवहन अधिकारी पर भाजपा के प्रचार-प्रसार का आरोप, कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र

Tue, 07 Nov 2023 03:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 07 Nov 2023 03:40 PM IST
सार

Madhya Pardesh Election 2023: जिला परिवहन अधिकारी पर कांग्रेस ने एक गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि कांग्रेस ने उनपर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी भोपाल को एक पत्र लिखा है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भी पत्राचार किया है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress accused the District Transport Officer of BJP election campaigning
जिला परिवहन अधिकारी पर भाजपा के प्रचार-प्रसार का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष भदोरिया पर भाजपा का प्रचार करने का आरोप लगाया है। जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी भोपाल को एक पत्र लिखा है, जिसमें परिवहन अधिकारी को हटाए जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन


6 वर्ष से दे रहे हैं सेवा

पत्र में उल्लेख किया है कि जिले में परिवहन अधिकारी लगभग छह वर्ष से सेवा दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जिला परिवहन अधिकारी पर हाल ही में व्यक्ति विशेष को परमिट जारी करने के भी आरोप लगे हैं। इसके बाद अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पत्राचार कर मामले को और तूल दे दिया है।
विज्ञापन


कमलनाथ को भी किया पत्राचार

उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भी पत्राचार किया है। जिला परिवहन अधिकारी को हटाए जाने की मांग की गई है। परिवहन अधिकारी आशुतोष भदोरिया सीधी के साथ-साथ शहडोल के भी प्रभार में हैं, 6 वर्षों से लगातार शहडोल जिले के वह परिवहन अधिकारी के साथ-साथ सीधी जिले का भी काम देख रहे हैं। कांग्रेस ने अब शिकायत के बाद जल्द उन्हें हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed