फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP Crime News Student Went 100 km Away to File an Fir Youth Had Made Dirty Comments and Pulled Her Scarf

MP: FIR कराने 100 KM दूर गई छात्रा, लड़कों ने गंदे कमेंट कर खींचा था दुपट्टा, सीधी पुलिस बोली- महिला थाने जाओ

Sat, 14 Sep 2024 02:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 14 Sep 2024 02:28 PM IST
सार

MP Crime News: पीड़ित छात्रा अपने परिजनों के साथ 100 किलोमीटर की दूरी तय कर महिला थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताते हुए मनचलों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पढ़िए] छात्रा ने पुलिस से क्या कहा?

विज्ञापन
MP Crime News Student Went 100 km Away to File an Fir Youth Had Made Dirty Comments and Pulled Her Scarf
दो दिन से छात्रा को परेशान कर रहे थे मनचले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में आए दिन दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। अब प्रदेश के शहडोल जिले के सीधी में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल से घर लौटते वक्त दो मनचलों ने छात्रा का पीछा किया और फिर छेड़छाड़ की। छात्रा डर के कारण भागने लगी तो युवकों ने उसका दुपट्टा खींच दिया। लेकिन, हैरानी की बात यह कि छात्रा जब सीधी पुलिस के पास पहुंची तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पीड़िता को 100 किमी दूर महिला थाने जाने के लिए कह दिया गया। जिसके बाद उसने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 13 साल की छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, इस दौरान रास्ते में दो मनचलों ने भद्दे कमेंट करते उसके साथ छेड़छाड़ शुरू की दी। छात्रा ने मनचलों से बचने के लिए उन्हें अनदेखा कर तेजी से घर की ओर कदम बढ़ाए तो दोनों मनचलो ने उसका दुपट्टा खींच दिया। घटना के बाद डरी सहमी छात्रा जैसे तैसे अपने घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


बेटी ने मां के साथ तय किया 100 किमी. का सफर
मां अपनी बेटी को सीधी पुलिस के पास पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी मदद करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि थाना प्रभारी का कहना है कि महिला सब इंस्पेक्टर नहीं होने के कारण थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और छात्रा को महिला थाने जाने के लिए कहा गया। इसके बाद छात्रा अपने परिजनों के साथ अपने साधन से 100 किलोमीटर की दूरी तय कर महिला थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को आपबीती बताते हुए मनचलों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। छात्रा ने पुलिस से बताया कि एक दिन पहले भी दोनों युवक उसका पीछा कर स्कूल पहुंच गए थे, जहां शिक्षक ने  डांट फटकार कर दोनों का भगा दिया था। दूसरे दिन स्कूल से घर जाते समय दोनों ने फिर पीछा किया और गंदे कमेंट कर छेड़दाड़ की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले युवती से हुआ था दुष्कर्म
बता दें कि दो दिन पहले गोहपारू में एक युवती पैदल घर जा रही थी। इस दौरान युवक ने रास्ते में उसके साथ चाकू की नोक में दुष्कर्म किया था। आरोपी युवक युवती को जबरन तालाब के किनारे खींच ले गया था, जहां उसने वारदात को आंजम दिया था। इस तरह के मामले के बाद भी पुलिस ने पीड़िता की एफआईआर नहीं लिखी, बल्कि उसे 100 किमी. दूर जाने के लिए कह दिया। ऐसे में पुलिस की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 


थाने में महिला इंस्पेक्टर नहीं 
सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर नहीं होने के कारण छात्रा की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थीं। उसे महिला थाने भेजकर एफआईआर करवाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed