फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   More than two dozen wild elephants were seen in Kothiya village

Shahdol News: कोठिया गांव में दिखे 24 से अधिक जंगली हाथी, इलाके के लोगों में दहशत; वन विभाग ने संभाला मोर्चा

Sat, 19 Apr 2025 12:53 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 12:53 PM IST
सार

Shahdol: कोठिया गांव में वन विभाग की मुनादी टीम भी मौके पर पहुंची है और लोगों को सतर्क किया। टीम द्वारा बताया गया कि गांव के आसपास लगे जंगल में जंगली हाथी बने हुए हैं। आप लोग जंगल की ओर न जाए।

विज्ञापन
More than two dozen wild elephants were seen in Kothiya village
जंगली हाथियो का झुंड - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के कोठिया गांव में फिर एक बार रात में जंगली हाथियों का झुंड विचरण करते दिखाई दिया है। हाथियों की संख्या दो दर्जन से अधिक बताई गई है। जानकारी लगने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। यह जंगली हाथी पिछले कई माह से इसी क्षेत्र में विचरण करते दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग की तीन टीमें हाथियों की निगरानी के लिए गठित की गई है।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई माह से दो दर्जन से अधिक जंगली हाथियों का मूवमेंट ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में बना हुआ है। हाथियों के निगरानी के लिए विभाग के द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया है, जिसमें जंगली हाथियों की निगरानी लगातार टीम के द्वारा की जा रही है। बीती रात्रि कोठिया जंगल में जंगली हाथियों का झुंड गांव के लोगों ने देखा और मामले की जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सतर्क करती दिखाई दी है।
विज्ञापन


पढ़ें: काम के बहाने बुलाकर महिला मजदूर से की घिनौनी हरकत, हैवानियत के बाद कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार    
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ रेशम सिंह धुर्वे ने बताया कि पिछले कई माह से जंगली हाथियों का झुंड इसी क्षेत्र में विचरण कर रहा है। अब तक कई एकड़ की फसल को जंगली हाथियों ने नष्ट किया है। जिससे किसानों का हुआ नुकसान का पंचनामा तैयार कर मुआवजे की राशि भी उन्हें दिलवाने का कार्य निरंतर वन विभाग के द्वारा किया जा रहा है। शनिवार की सुबह कोठिया गांव में वन विभाग की मुनादी टीम भी मौके पर पहुंची है और लोगों को सतर्क किया। टीम द्वारा बताया गया कि गांव के आसपास लगे जंगल में जंगली हाथी बने हुए हैं। आप लोग जंगल की ओर न जाए। एसडीओ ने बताया कि यह क्षेत्र बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एवं संजय टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है। जिसकी वजह से जंगली हाथियों का आना-जाना यहां बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed