{"_id":"688f12b5e4e8f6e7390c7840","slug":"husband-and-wife-died-due-to-poisonous-snake-bite-in-shahdol-mourning-in-the-village-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3242496-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: घर में सो रहे थे पति-पत्नी, बिस्तर में घुसकर सांप ने डसा, उपचार के दौरान दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: घर में सो रहे थे पति-पत्नी, बिस्तर में घुसकर सांप ने डसा, उपचार के दौरान दोनों की मौत
Sun, 03 Aug 2025 02:29 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:29 PM IST
सार
शहडोल के कोठीताल गांव में सोते समय जहरीले सांप के काटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। गांव जंगल से घिरा होने के कारण पहले भी जहरीले जीवों के हमले से कई मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
जीवित अवस्था की दोनों की तस्वीर।
विस्तार
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। घर में सो रहे पति पत्नि को जहरीले सांप ने काट लिया जिससे दोनों की मौत हो गई है। घटना कोठीताल गांव की है। घटना के बाद पत्नी को इसकी जानकारी लगी, जिसके बाद उसने पति को जगाया, लेकिन वह जब तक बेहोश हो चुका था, पत्नी ने घर के बगल में रह रहे अपने एक रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आमने सामने से भिड़े दो ट्रक, एक का चालक अंदर ही बुरी तरह फंसा; हाईवे पर लगा लंबा जाम
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पति ईश्वरभान पलिहा (23) और पत्नी सुषमा पलिहा (20) की इस घटना में मौत हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों पति पत्नी घर में सोए हुए थे, तभी जहरीले सांप ने इन्हें काट लिया और उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार ईश्वरभान का विवाह गांव के पास की रहने वाली सुषमा के साथ पिछले वर्ष हुआ था। घर में सोते वक्त दोनों को जहरीले सांप ने काटा, जिससे पति बेहोश हो गया। पत्नी को जब कुछ समझा आया तब उसने बगल में रह रहे अपने रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद निजी वाहन से दोनों को परिजनों ने जैतपुर अस्पताल लाया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई है। जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक ने कहा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नाथद्वारा से भोपाल जा रही चार्टर्ड बस के ब्रेक फेल, सड़क किनारे खड़ी बस से टकराकर पलटी, 25 घायल
बीते साल तीन की हुई थी मौत
बीते वर्ष कोठीताल गांव में जहरीले कीड़े के काटने से तीन लोगों की मौत हुई थी। यह गांव चारों तरह से जंगलों से घिरा है। इससे आस पास कई जहरीले कीड़े एवं सांप यहां रहते है।
