फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The hospital workers kept watching, on the other side the fire brigade workers kept extinguishing the fire

Shahdol News: अस्पताल कर्मी देखते रह गए और दमकलकर्मियों ने बुझा दी आग, शहडोल के जिला अस्पताल में हुआ कुछ ऐसा

Fri, 14 Jun 2024 06:41 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:41 PM IST
सार

शहडोल जिला अस्पताल में कुछ ऐसा हुआ कि अस्पताल के कर्मचारी देखते ही रह गए और नगर पालिका के दमकलकर्मियों ने आग बुझाई।  

विज्ञापन
The hospital workers kept watching, on the other side the fire brigade workers kept extinguishing the fire
शहडोल जिला अस्पताल में आग बुझाने के टिप्स दिए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के शासकीय कुशा भाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय मे शुक्रवार को अचानक बीच मैदान आग की लपटें उठने लगी। आनन-फानन में नगर पालिका शहडोल के फायरकर्मी वहां पहुचे और आग पर काबू पाया। नपा के दमकल कर्मी जहां धूप में माशक्क्त कर आग बुझाते रहे, परिसर मे मौजूद दर्जनों अस्पताल कर्मी चुपचाप सब देखते रहे।

विज्ञापन


वहां कोई हादसा नही हुआ था, बल्कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला के निर्देशन पर जिला चिकित्सालय शहडोल में फायर डेमोंस्ट्रेशन किया जा रहा था। इसमें इस बात से अस्पताल कर्मियों को अवगत कराते हुए जागरूक किया गया कि यदि अस्पताल परिसर मे कोई अग्नि हादसा हो जाए तो सावधानी बरतें और घबराए नहीं। थोड़ी से सावधानी से बड़ा हादसा टाला जा सकता है। धैर्य की जरूरत होती हैं। इस फायर डेमोन्स्ट्रेशन के दौरान अस्पताल के दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद शहडोल की फायर टीम के मोहम्मद इसराइल, नानक कुमार, शहरोज अहमद, मुनेश शर्मा, जफर खान और सुशील गुप्ता ने फायर सेफ्टी के नियमों को आम लोगों को भी समझाया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed