फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Headmaster suspended for negligence regarding quality of education; Collector's action instills strictness

एमपी: शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर की सख्ती, स्कूल की बदहाली पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Mon, 21 Sep 2026 01:14 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 01:14 PM IST
सार

शहडोल के पटासी शासकीय विद्यालय में कम विद्यार्थियों की उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता न्यून मिलने पर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक सौरभ कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय गोहपारू निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Headmaster suspended for negligence regarding quality of education; Collector's action instills strictness
कलेक्टर पार्थ जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोहागपुर विकासखंड के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पटासी में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की उपस्थिति का स्तर न्यून पाए जाने पर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने प्रधानाध्यापक एवं माध्यमिक शिक्षक सौरभ कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में लापरवाही को लेकर सख्ती का संदेश गया है। सोमवार को यह जानकारी जनसंपर्क विभाग ने दी है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्राम पंचायत पटासी में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विद्यालय में कुछ शिक्षक निर्धारित समय पर नहीं पहुंचते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने स्वयं विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण में मिलीं कई खामियां
कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति न्यून पाई गई। वहीं शैक्षणिक गुणवत्ता का स्तर भी अत्यंत न्यून मिला। निरीक्षण के दौरान सामने आई स्थिति को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए। आदेश में उल्लेख किया गया है कि विद्यालय संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रधानाध्यापक द्वारा आवश्यक प्रयास नहीं किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, प्रेमी ने भी दे दी जान; रात में क्या हुआ?


नए कलेक्टर के कार्यकाल में सख्ती का संदेश
पार्थ जायसवाल के जिले की कमान संभालने के बाद प्रशासनिक स्तर पर निरीक्षण और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई का सिलसिला दिखाई दे रहा है। अलग-अलग विभागों की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति देखने और जिम्मेदारों से जवाबदेही तय करने की कार्रवाई की जा रही है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों में भी अपने दायित्वों को लेकर सतर्कता बढ़ी है। शिक्षा व्यवस्था में भी अब स्कूलों की उपस्थिति, संचालन और गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर है।

गोहपारू में रहेगा निलंबन अवधि का मुख्यालय
निलंबन आदेश के अनुसार सौरभ कुमार गुप्ता का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गोहपारू जिला शहडोल निर्धारित किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुधारने और लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed