फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Government teacher's wife murdered in Shahdol

Shahdol News: शासकीय शिक्षक की पत्नी का कत्ल, पति निकला हत्यारा; आखिर क्यों घोंटा था गला; जानें पूरा मामला

Mon, 27 Jan 2025 10:10 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 27 Jan 2025 10:10 AM IST
सार

Shahdol: कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी विपिन पर हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया है। कुछ घंटे के अंदर ही पुलिस ने हत्या के मामले में खुलासा किया है।

विज्ञापन
Government teacher's wife murdered in Shahdol
आरोपी पति विपिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड स्थित सौखी मोहल्ला में रहने वाले एक शासकीय शिक्षक ने अपनी पत्नी का गला घोंट कर उसे मौत के घाट सुला दिया। घटना दो दिनों पहले घटी थी। इस मामले पर पुलिस ने खुलासा कर आरोपी पति शासकीय शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी उसपर दूसरी महिला से संबंध होने की बात को लेकर आए दिन विवाद करती थी, जिससे वह नाराज होकर पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। कुछ घंटे में ही पुलिस ने इस कत्ल का खुलासा कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के सौखी मोहल्ला की रहने वाली प्रियंका चौरसिया (36) की लाश उसके घर में संदिग्ध अवस्था में दो दिन पहले मिली थी। आरोपी पति ने महिला की मौत की जानकारी पुलिस को दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक झूठी कहानी बताई, जिसमें आरोपी पति विपिन चौरसिया ने पुलिस को बताया कि वह सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकला था और उसकी पुत्रि जो 6 वर्ष की है। वह घर में सो रही थी, पत्नी अपना कार्य कर रही थी। जब आरोपी विपिन घर वापस लौटा तो महिला का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला था। पुलिस को पति के द्वारा बताई गई कहानी में कुछ संदेह हुआ, जिसको लेकर पुलिस ने महिला के पति विपिन चौरसिया को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपने जुर्म को कबूल लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि प्रियंका चौरसिया का माइका दमोह जिले में था। महिला की मौत के बाद पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों से फोन पर चर्चा की, जिसमें यह बात भी आई थी कि प्रियंका का पति विपिन किसी अन्य महिला से बात करता है। इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी में आए दिन विवाद होता था। फिर क्या था, पुलिस ने आरोपी विपिन चौरसिया से शक्ति से पूछताछ की और आरोपी ने अपने जुर्म को कबूला है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी प्रियंका आए दिन मुझसे विवाद करती थी और कहा करती थी कि तुम किसी दूसरी महिला से बात करते हो, और उससे तुम्हारा संबंध भी है। इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी पति विपिन चौरसिया ने अपनी पत्नी प्रियंका का गला घोंटकर उसे मौत के घाट सुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed