{"_id":"6745d29709f1c5b1bc014a54","slug":"goods-train-derailed-many-coaches-overturned-on-tracks-traffic-stopped-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2354989-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: मालगाड़ी हुई डिरेल, कई डिब्बे पटरी पर पलटे, आवाजाही हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: मालगाड़ी हुई डिरेल, कई डिब्बे पटरी पर पलटे, आवाजाही हुई बंद
Tue, 26 Nov 2024 10:25 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:25 PM IST
सार
इस संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के जनसंपर्क अधिकारी अम्बिकेश साहू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी लगने के बाद विभाग का तकनीकी अमला और मशीनरीज मौके पर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर पलटा डिब्बा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के शहडोल-बिलासपुर रेल खंड के बीच भनवारटंक रेलवे स्टेशन में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ। इसमें कोयला लोड शहडोल की ओर आ रही मालगाड़ी के कई डिब्बे डिरेल होकर ट्रैक में पलट गए। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुआ। कोयला लोड मालगाड़ी के डिब्बे पलट जाने की वजह से बिलासपुर-शहडोल रेल खंड के बीच अप डाउन लाइन पूरी तरह से बंद हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही रेलवे का अमला मौके पर पहुंच गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार, सुधार कार्य में एक से दो दिन का समय लग सकता है। क्योंकि रेल ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ हाईटेंशन लाइन के तार भी टूट गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोयला लोड लॉन्गहाल (दो जुड़ी हुई मालगाड़ी) कोयला लेकर शहडोल की ओर आ रही थी। इसी दौरान भनवारटंक रेलवे स्टेशन से गुजरते समय अचानक मालगाड़ी डिरेल हो गई और करीब पांच से अधिक कोयला लोड डिब्बे पटरी से उतरकर रेल ट्रैक के बीच पलट गए, जिससे अप एवं डाउन लाइन में दोनों ओर से ट्रेनों व मालगाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गई।
विज्ञापन
हादसा कैसे हुआ इसे लेकर रेल विभाग द्वारा कमेटी बनाकर जांच कराए जाने की बात कही जा रही है। बहरहाल, प्रथम दृष्टया रेल अमला सुधार कार्य में जुट गया है, ताकि जल्द से जल्द रेल ट्रैक को आवाजाही के लिए बहाल किया जा सके। बिलासपुर-शहडोल रेल खंड के बीच इससे पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं।
विदित हो कि वर्तमान समय नौरोजाबाद एवं घुनघुटी के पास तीसरी लाइन का एनआई वर्क चल रहा है, जिस कारण उक्त मार्ग की कई यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वर्तमान समय केवल अमरकंटक एक्सप्रेस एवं सारनाथ एक्प्रेस अपडाउन समेत कुछ अन्य लम्बी दूरी तथा साप्ताहिक ट्रेने ही चल रही थी, जिससे किसी तरह यात्री शहडोल से कटनी एवं बिलासपुर की यात्रा कर पा रहे थे। लेकिन आज हुए हादसे के बाद उक्त ट्रेनों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ सकता है। क्योंकि मालगाड़ी के डिब्बे सिर्फ पटरी से उतरे ही नहीं बल्कि ट्रैक पर पलट भी गए हैं, जिससे डिब्बे एवं उसमें लोड कोयला पटरियों के बीच आ गया है।
