फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Even after the murder of two government employees, illegal excavation continued in Shahdol Madhya Pradesh

Shahdol News: दो सरकारी मुलाजिमों की हत्या के बाद भी अवैध उत्खनन जारी, रेत से भरे एक ट्रैक्टर को किया जब्त

Thu, 05 Sep 2024 02:57 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:57 PM IST
सार

शहडोल जिले में अवैध खनन रुक ही नहीं रहा है। पुलिस ने एक ट्रक को अवैध उत्खनन मामले में जब्त किया है। उसमें रेत लोड कर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Even after the murder of two government employees, illegal excavation continued in Shahdol Madhya Pradesh
थाने में जप्त रेत से भरा ट्रैक्टर

विस्तार

शहडोल में रेत माफियाओं की दबंगई जिले में लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में रेत माफियाओं ने दो सरकारी कर्मचारियों को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद भी माफिया पर लगाम नहीं लग पाई है। वे बेखौफ होकर रेत का अवैध उत्खनन जारी रखे हुए हैं। इसी सिलसिले में बुढार पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है और चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े सोन नदी के जरवाही घाट से अवैध रेत का उत्खनन कर रहे हैं। बुढार थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि नदी से अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को जरवाही घाट भेजा, जहां पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने अवैध रेत से लदा ट्रैक्टर जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में रेत माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुढार पुलिस ने अवैध रेत से लदे ट्रैक्टर को जब्त करने के साथ चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें ट्रैक्टर चालक और मालिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


अन्य आरोपी फरार 
पूछताछ में ट्रैक्टर चालक ने खुलासा किया कि मौके पर और भी ट्रैक्टर थे, जो अवैध रेत निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वे फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध उत्खनन के खिलाफ छापेमारी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफिया का बेखौफ रवैया 
कुछ महीने पहले रेत माफियाओं ने एक पटवारी और सहायक उप निरीक्षक को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने कई सख्त कार्रवाई की थी, लेकिन माफियाओं पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। वे अब भी दिनदहाड़े नदी से रेत की चोरी कर रहे हैं, जिससे जिले में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed