{"_id":"654c9017280611d826058146","slug":"elderly-woman-attacked-with-an-axe-killed-in-shahdol-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने जांच की शुरू
Thu, 09 Nov 2023 01:23 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:23 PM IST
सार
Shahdol: बुढ़ार थाना क्षेत्र के खैरी गांव दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। बता दें कि गांव के रहने वाले युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र के खैरी गांव के इमली टोला में वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से हत्या का मामला सामने आया है। महिला का नाम कोदिया बाई पति भोलऊ सिंह बताया गया और उनकी उम्र करीब 70 की होना बताई गई है। बता दें कि गांव के रहने वाले युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले आरोपी युवक बीरबल सिंह ने पुरानी रंजिश रखते हुए महिला को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। महिला घर में अकेली थी, तभी आरोपी महिला के घर बीती रात पहुंचा और महिला पर कुल्हाड़ी से कई बार वार किए, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर निकला आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बीरबल सिंह खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर महिला के घर से निकला तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उसे देख लिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। गांव के लोगों ने जब महिला के घर के भीतर देखा तो महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। वहीं, गुरुवार की सुबह फॉरेंसिक टीम के साथ बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जयसवाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
