{"_id":"66b39de4e4ba1dc7eb0c20f4","slug":"drunken-constable-assaulted-the-driver-sp-suspended-jheenk-bijuri-chowki-case-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1974380-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: नशे में चूर आरक्षक ने वाहन चालक से की मारपीट, एसपी ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: नशे में चूर आरक्षक ने वाहन चालक से की मारपीट, एसपी ने किया सस्पेंड
Wed, 07 Aug 2024 10:03 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:03 PM IST
सार
झींक बिजुरी चौकी में पदस्थ आरक्षक द्वारा शराब के नशे में एक वाहन चालक के साथ बीच सड़क मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक गिरधारी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
शराबी पुलिस कर्मी वाहन चालक से सड़क पर कर रहा मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले की अंतिम छोर मे स्थित झींक बिजुरी चौकी में पदस्थ आरक्षक पर आरोप है कि शराब के नशे में वाहन चालक के साथ बीच सड़क मारपीट की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मारपीट करने वाले आरक्षक गिरधारी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक चौकी झींक बिजुरी में पदस्थ आरक्षक गिरधारी सिंह सिविल में मोटरसाइकिल में सवार होकर चौकी आ रहा था, तभी रास्ते में उसे एक छोटा हाथी पिकअप वाहन दिखाई दिया। शराब के नशे में धुत आरक्षक ने वाहन को सड़क पर रोक लिया और चालक से कागजात की मांग करने लगा। नशे में धुत आरक्षक गाली-गलौज करते हुए वाहन चालक से पैसे की भी मांग करने लगा। इसे वाहन चालक ने पैसे देने से मना कर दिया। आरक्षक सिविल में था और शराब के नशे में भी। वाहन चालक उसे समझ नहीं पाया कि वह पुलिसकर्मी है या की कोई गुंडा-बदमाश। जिसके बाद आरक्षक नाराज हो गया और मारपीट पर उतारू हो गया।
सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने घटना देखी तो मौके पर रुक गए और पूरा घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बताया गया कि आरक्षक गिरधारी सिंह चौकी से कुछ दूरी पर किराए के मकान में रहता है। बुधवार की शाम वह चौकी के लिए आ रहा था और काफी शराब पिया हुआ था, तभी रास्ते में वाहन चालक से मारपीट कर अभद्रता की गई। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि वीडियो सामने आया है, जिसके बाद आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीते दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक राइडर्स के साथ प्रधान आरक्षक ने बदसलूकी की थी, जिसके बाद एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।