फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: On the last day of the year, severe cold wave hits, fog and cold wave affects life

Shahdol News: वर्ष के अंतिम दिन कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप, सारे उपाय बेअसर, छाया घना कोहरा

Tue, 31 Dec 2024 09:50 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2024 09:50 AM IST
सार

शहडोल जिले में मंगलवार को सुबह से कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे का असर देखा गया। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद ठंड तेज हो गई है। सोमवार को हल्की धूप खिली, लेकिन शीतलहर से राहत नहीं मिली। मंगलवार सुबह से सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन
Shahdol News: On the last day of the year, severe cold wave hits, fog and cold wave affects life
शहडोल में घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल के अंतिम दिन सुबह से ही ठंड ने अपना असर दिखाया। कड़कड़ाती ठंड शहडोल जिले में मंगलवार की सुबह से पढ़ रही है। सोमवार को जैसे ही बादल छटे तो तेज ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गईं। सोमवार के दिन में धूप भी खिली, लेकिन लोगों को कोई राहत नहीं मिली। मंगलवार की सुबह से ही घना कोहरा जिले में छाया रहा और ठंड का प्रकोप बरकरार रहा।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह से ही सूरज ने अपने दर्शन नहीं दिए, जिससे ठंड का प्प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिले में 2 दिन पहले 19 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई, जिसके बाद ठंड का असर तेज हो गया। अब बताया जा रहा है कि जनवरी का पूरा महीना लोगों को कपाने के लिए मजबूर कर देगा। नए साल में जो लोग पार्टी मनाने की तैयारी कर रहे हैं वो अब बंद जगह को ही पार्टी बनाने के लिए तय कर रहे हैं, ताकि ठंड उन पर असर न डाल सके।
विज्ञापन


सोमवार को जब धूप निकली तो लोगों ने सोचा कि ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन धूप में बैठने के बाद भी ठंड तेज थी शीतलहर का प्रकोप था। अब मंगलवार की सुबह से सूरज ने दर्शन नहीं दिए हैं, और कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है सुबह-सुबह कोहरा भी जिले में छाया रहा। तापमान में काफी गिरावट आई है, लोग सड़कों पर मंगलवार की सुबह से ही कम दिखाई दे रहे हैं, लोग घरों में दुबक कर ठंड से अपना बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के आर एम ओ डॉ पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि इस ठंड से बुजुर्ग और बच्चों को बचाने की जरूरत है, ठंड लगने से दस्त और उल्टी का शिकार बच्चे होंगे,अभी कुछ दिनों से ऐसे मामले जिला अस्पताल में लगातार अधिक आ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाकर रखा जाए यह ठंड उनके लिए नुकसान दायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed