फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dead body of a middle-aged man found in the drain of Bahera Dol village

Shahdol News: बहेरा डोल गांव के नाले में मिली अधेड़ की लाश, जांच में जुटी पुलिस; जैतपुर की घटना

Tue, 08 Oct 2024 12:07 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 08 Oct 2024 12:07 PM IST
सार

Shahdol News: शहडोल के बहेरा डोल गांव के नाले में एक अधेड़ का शव मिला है। परिजनों के अनुसार मृतक को मिर्गी की बीमारी थी और उसका इलाज काफी समय से चल रहा था , बीते कुछ माह पहले भी उसे मिर्गी के झटके आए थे। जिसकी वजह से वह घर के समीप ही गिर गया था जिसे चोट भी पहुंची थी।

विज्ञापन
Dead body of a middle-aged man found in the drain of Bahera Dol village
जैतपुर थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बहेरा डोल में एक अधेड़ की संदिग्ध मौत हो गई है। अधेड़ सुबह घर से निकाला था और गांव के नाले में उसकी संदिग्ध अवस्था में लाश दूसरे दिन मिली है। लाश देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल में जुड़ गई है। परिजनों के अनुसार मृतक को मिर्गी की बीमारी थी और उसका इलाज काफी समय से चल रहा था , बीते कुछ माह पहले भी उसे मिर्गी के झटके आए थे। जिसकी वजह से वह घर के समीप ही गिर गया था जिसे चोट भी पहुंची थी।
विज्ञापन


बताया गया कि नत्थू सिंह 52 वर्ष घर से सुबह निकला था, लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं लौटा। जब नत्थू घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजनों को दूसरे दिन गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि नत्थू का शव गांव के नाले में पड़ा हुआ है। जानकारी लगने के बाद ग्रामीण भारी संख्या में घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जैतपुर थाना प्रभारी राम कुमार गायकवाड ने बताया की मृतक घर से सुबह निकाला था, जिसकी लाश दूसरे दिन गांव के एक नाले में मिली है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। बयान में परिजनों ने बताया कि मृतक को मिर्गी की बीमारी थी और उसे कई बार झटके आ चुके हैं। हालांकि लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। मामले पर फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed