{"_id":"64fc344f3d61b2ad640f4339","slug":"children-cleaning-dirty-toilets-of-primary-school-of-shahdol-dongria-tola-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिक्षा के मंदिर में टॉयलेट साफ कर रहे मासूम; लंच ब्रेक में बच्चों को थमा दिया जाता है झाड़ू-पोछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिक्षा के मंदिर में टॉयलेट साफ कर रहे मासूम; लंच ब्रेक में बच्चों को थमा दिया जाता है झाड़ू-पोछा
Sat, 09 Sep 2023 02:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:33 PM IST
सार
डोंगरिया टोला के प्रधामिक स्कूल के गंदे शौचालय की साफ-सफाई कर रहे मासूम बच्चे। स्कूल प्रबंधन की तरफ से बच्चों को बोला गया कि सभी बच्चे लंच में टॉयलेट साफ करेंगे। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो।
विज्ञापन
स्कूल के टॉयलेट साफ करते बच्चे।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जिले के बुढ़ार विकासखंड से शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। मामला ग्राम पंचायत सकरा के डोंगरिया टोला के प्रधामिक स्कूल का है। यहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल पहुंचे बच्चों से गंदे शौचालय की सफाई कराई जा रही है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जिले के जन शिक्षण केंद्र बुढ़ार के शासकीय प्राथमिक विद्यालय डोगरिया टोला में पढ़ने वाले मासूम छात्र-छात्राओं से स्कूल के गंदे शौचालय को साफ कराया जा रहा है। बच्चों से इस तरह का कार्य स्कूल प्रबंधन ही करा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल स्कूल में खाना खाने के लिए लंच टाइम में मिलने वाली आधी छुट्टी में मासूम छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन की तरफ से बोला गया कि सभी बच्चे टॉयलेट साफ करेंगे। वहीं, बच्चों ने बताया कि वो लंबे समय से टॉयलेट और यूरिनल साफ करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
एक तरफ प्रदेश की मुखिया छात्र-छात्राओं के लिए अनेक योजना ला रहे हैं और उनका हौसला बड़ा रहे हैं। तो दूसरी तरफ़ शिक्षा की मंदिर से ऐसी शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बना लिया और सोशल मीडिया में उसे वायरल कर दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बता दें पहले भी कई बार इस प्रकार की तस्वीरें उजागर हुई पर कार्रवाई दबी रह गई।
कराई जाएगी जांच-कलेक्टर वंदना वैध
इस मामले में कलेक्टर वंदना वैध का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
