{"_id":"6799b8bb7329f8b85302f273","slug":"chaat-phulki-shop-was-set-up-in-the-family-fair-listen-here-thousands-of-rupees-were-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-a-case-of-moneylending-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2569495-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: परिवार मेले में बेच रहा था चाट और फुल्की, सुने घर का ताला तोड़कर चोरो ने हजारों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: परिवार मेले में बेच रहा था चाट और फुल्की, सुने घर का ताला तोड़कर चोरो ने हजारों का माल किया पार
Wed, 29 Jan 2025 11:55 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:55 AM IST
सार
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ब्यौहारी थाना क्षेत्र का मामला
विस्तार
शहडोल जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिन्हें रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 की है, जहां एक सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकद 8 हजार रुपए की चोरी हुई है। घटना उस वक्त घटी जब परिवार के लोग मेले में अपनी दुकान लगाए हुए थे। उनके वापस लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 के निवासी रामचरण गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता रामचरण गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ पास में लगे मेले में चाट-फुल्की की दुकान लगाए हुए थे। अगले दिन सुबह वे घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, जिससे उन्हें एहसास हो गया कि घर में चोरी हो गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिकायतकर्ता ने बताया कि सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, मनचली, सोने की लॉकेट, हाथ का चूड़ा सहित नकद 8 हजार रुपए अलमारी में रखे हुए थे, जिन्हें अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। रामचरण का कहना है कि पूरा परिवार मेले में दुकान लगाए हुए था, और इसी दौरान चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
