फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Case registered against MBBS students who assaulted restaurant owner

Shahdol News: मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्रों की गुंडागर्दी, रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट, FIR दर्ज

Wed, 30 Jul 2025 06:51 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 30 Jul 2025 06:51 PM IST
सार

शहडोल के बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज के छह से अधिक MBBS छात्रों पर रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप है। छात्रों ने सीसीटीवी कैमरे देखकर संचालक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने BNS की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। घटना ने कॉलेज की छवि को कलंकित किया है।

विज्ञापन
Shahdol News: Case registered against MBBS students who assaulted restaurant owner
MBBS छात्रों की गुंडागर्दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासकीय बिरसा मुंडा चिकित्सा महाविद्द्यालय के गुंडागर्दी करने वाले छह से अधिक MBBS की पढ़ाई करने वाले छात्रों के खिलाफ सोहागपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों में दीपक जाट, भगवान सिंह, अजय नाकुल, समेत आधा दर्जन अन्य छात्र शामिल हैं। उनके विरुद्ध बीएन एस की धारा 296, 351 (3), 115 (2), 189(2) तथा 191(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी छात्रों द्वारा गुंडागर्दी करते हुए मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और संचालक के साथ मारपीट की गई थी। जिसका वीडियो भी शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि किस तरह दर्जनभर से अधिक आरोपी छात्र एक साथ रेस्टोरेंट के अंदर धावा बोलकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट कर रहे हैं। उनकी इस हरकत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह शहडोल मेडिकल कालेज में पढ़ाई करने नहीं बल्कि गुंडागर्दी करने आए हैं।

विज्ञापन


विदित हो कि मेडिकल कॉलेज के समीप नंदलाल नागर द्वारा रेस्टोरेंट का संचालन किया जाता है। आरोपी छात्रों का उक्त रेस्टोरेंट से टिफिन जाता था। महीना पूरा हो जाने के बाद जब रेस्टोरेंट संचालक द्वारा अपने पैसे की मांग की गई तो आरोपी छात्र भड़क गये। उसके बाद सोमवार की देर शाम दर्जन भर से अधिक छात्र रेस्टोरेंट आ धमके, जहां गाली गलौज करते हुए संचालक श्रीनागर के साथ जमकर मारपीट की। जब आरोपी छात्रों की नजर वहां लगे सीसीटीवी पर पड़ी तो वह रेस्टोरेंट संचालक को बंधक बनाकर किसी सूनसान जगह ले गये। वहां आरोपियों ने एक राय होकर संचालक को इतनी बेरहमी के साथ पीटा की वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जमानत मिलने के बाद भी साढ़े पांच साल जेल में रही महिला, हाईकोर्ट ने निजी मुचलके पर रिहाई के दिए आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गंभीर हालत में रेस्टोरेंट संचालक को पहले मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, लेकिन परिजनों ने यहां उनकी जान को ख़तरा बताया और उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया। यहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है।

आरोपियों के चरित्र को लेकर उठ रहे सवाल
इस घटना के बाद आरोपियों के चरित्र को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या ऐसे गुंडागर्दी करने वाले युवा डॉक्टर बनने के लायक हैं। जब पढ़ाई के दौरान उनका ऐसा गुंडागर्दी करने वाला चरित्र है तो फिर भविष्य में वह कैसे किसी मरीज की सेवा कर सकते हैं। उनकी इस प्रकार की गुंडागर्दी से शहडोल मेडिकल कालेज का नाम प्रदेश में कलंकित हो गया है। प्रबंधन को चाहिए कि छात्र के भेष में शहडोल मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले इन गुंडों मवालियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए, ताकि भविष्य में फिर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि छात्रों पर गाली गलौज कर रेस्टोरेंट में घुसकर मारपीट एवं बलवा करने की धारा में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed