फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Brother-in-law dies after being struck by lightning, brother-in-law is serious, incident took place in Budhar

Shahdol News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जीजा की मौत, साला गंभीर, इलाज जारी

Tue, 27 May 2025 01:23 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 01:23 PM IST
सार

शहडोल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह राजू का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Brother-in-law dies after being struck by lightning, brother-in-law is serious, incident took place in Budhar
राजू की जीवित अवस्था की तस्वीर।

विस्तार

शहडोल जिले के बुढार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों खेत में स्थित बोरवेल पर नहाने गए थे। इसी दौरान तेज गरज-चमक और बारिश के बीच बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर जीजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि साला गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना बुढार के जेल बिल्डिंग के पास घटी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इमली टोला निवासी राजू प्रसाद केवट (45), जो राजमिस्त्री का कार्य करते थे, अपने साले डीओ केवट के साथ जेल बिल्डिंग के समीप खेत में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक तेज हवा और बारिश शुरू हो गई। दोनों बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिप गए, तभी आकाशीय बिजली उसी पेड़ पर गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डीओ गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:आंतें बाहर आईं, बच्चेदानी फटी, रातभर दरिंदगी के बाद महिला को घर लाए परिजन, पर नहीं बुलाई पुलिस; पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को घटना की जानकारी तब लगी जब काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे। इसके बाद राजू का पुत्र उन्हें खोजते हुए खेत पहुंचा और हादसे का पता चला। उसने आसपास के लोगों को बुलाया और घायल को तत्काल बुढार अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें: सड़क पर संबंध, जेल में नेताजी, ब्लैकमेल-वायरल वीडियो से लेकर गिरफ्तारी तक की कहानी; वो आठ मिनट पड़े भारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह राजू का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed