{"_id":"6a3cdeceb5d60295090958ce","slug":"body-of-an-unidentified-young-man-found-by-the-roadside-on-the-shahdol-rewa-route-suspected-to-be-4-5-days-old-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4433257-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शहडोल-रीवा मार्ग पर सड़क किनारे मिली अज्ञात युवक की लाश, चार-पांच दिन पहले हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शहडोल-रीवा मार्ग पर सड़क किनारे मिली अज्ञात युवक की लाश, चार-पांच दिन पहले हुई मौत
Thu, 25 Jun 2026 05:24 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:24 PM IST
सार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में शहडोल-रीवा मार्ग पर मऊ गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़क से 20 फीट नीचे मिला और अनुमान है कि मौत 4-5 दिन पहले हुई। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है तथा पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
मौके पर जायजा लेती पुलिस।
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मऊ गांव के पास सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शव सड़क से लगभग 20 फीट नीचे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में दुर्गंध आने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शर्मनाक: चोरी के शक में युवक को बांधकर पीटा, गर्म तार से दागा; वो चीखता रहा पर नहीं रुके गांववाले
विज्ञापन
सूचना मिलने पर ब्यौहारी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देखते हुए यह अंदेशा है कि उसकी मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी मंगाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
ब्यौहारी थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि मामले को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों और शव की स्थिति को देखते हुए सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम के मौके पर पहुंचने का इंतजार है। टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
