फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Bike rider dies in a horrific road accident in shahdol

Shahdol: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, कई टुकड़ों में हुई बाइक; तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

Sun, 12 Jan 2025 01:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 12 Jan 2025 01:52 PM IST
सार

Shahdol: तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर में घटी है।

विज्ञापन
Bike rider dies in a horrific road accident in shahdol
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार बुढ़ार से शहडोल की ओर आ रही तेज रफ्तार कार एमपी 18 सीए 6765 ने कंचनपुर में बाइक सवार युवक जितेंद्र कुमार जोगी (25) को ठोकर मार दी। बाइक सवार युवक शहडोल से अपने घर जैतहरी जा रहा था।

विज्ञापन


आमने-सामने भिड़ंत होने से बाइक के कई टुकड़े हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास खड़े लोग मौके पर दौड़ पड़े और बाइक सवार युवक को अस्पताल भिजवाने के लिए उसे उठाया गया, लेकिन युवक की सांस मौके पर ही रुक गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक सवार युवक के शव को मौके से अस्पताल पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भिजवाया गया। थाना प्रभारी ने इस संबंध में बताया है कि बाइक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। कार चालक के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। युवक शहडोल में अपने भाई से मुलाकात कर अपने घर जैतहरी जा रहा था, तभी कंचनपुर के पास यह घटना घटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed