फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Bike collided with the back of a parked truck, two youths died

Shahdol News: खड़े ट्रक के पीछे टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Nov 2025 10:41 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 12 Nov 2025 10:41 AM IST
सार

ट्रक चालक ने बताया कि वह ट्रक खड़ा कर अपने साथी का इंतजार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक पीछे से टकरा गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shahdol News: Bike collided with the back of a parked truck, two youths died
हादसे के बाद पकड़ा गया ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के धरी नंबर दो में खड़े ट्रक के पीछे बाइक टकरा गई, जिससे बाइक में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश की और कुछ घंटे के भीतर ही ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पीएम के लिए अस्पताल लाया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जनकपुर से बाइक पर घर लौट रहे दो युवकों की इस हादसे में मौत हुई है। मृतकों की पहचान महेश साकेत पिता विश्वनाथ साकेत (25) निवासी धारी नंबर एवं राजकुमार कोल पिता चंदू कोल उम्र (50) के रूप में हुई है। घटना धरी नंबर दो की है। घटना के बाद कुछ वाहन चालकों मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के बाद थाना प्रभारी सुभाष दुबे अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और मृतकों की पहचान करवाई गई और दोनों शवों को घटना स्थल से अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना देखा ऐसा लग रहा था कि किसी वाहन से बाइक की टक्कर हुई है, जिससे इन दोनों युवकों की मौत हुई है। घटनास्थल से पुलिस को ट्रक के टायर के निशान सड़क पर पड़ी रेत में दिखाई दिए और पुलिस ने पता तलाश शुरू कर ट्रक को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार Mp 17 hh 3501 को जब्त किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिना डॉक्टर पर्ची दवा बेचने का मामला, चार साल की बच्ची की मौत पर मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर अपने एक साथी का इंतजार कर रहा था। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी। जिससे बाइक सवार दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक घबरा गया और ट्रक लेकर गांव के एक खाली जगह में छुपा दिया था। पुलिस ने पता तलाश कर ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले पर अपनी जांच शुरू की है। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने कहा बाइक सवार दो युवकों की मौत मामले में मर्ग कायम किया है। ट्रक को जब्त किया है। हम जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed