फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP CM Mohan Yadav Security Breaches in Shahdol News in Hindi

MP News: सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, नशे में धुत होकर तैनात था पीटीएस जवान, किया गया निलंबित

Sat, 13 Jan 2024 12:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 13 Jan 2024 12:53 PM IST
सार

CM Mohan Yadav Breach In Security: शहडोल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस गेट से सीएम यादव को प्रवेश करना था, उसी गेट पर नशे की हालत में एक पीटीएस जवान खड़ा था। 

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav Security Breaches in Shahdol News in Hindi
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम डॉक्टर मोहन यादव के शहडोल पहुंचने से पहले उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एक पीटीएस जवान शराब पीकर नशे की हालत में सुरक्षा जवानों के बीच तैनात था। वह दोपहर 12 बजे के आसपास उस प्वाइंट के पास खड़ा था, जहां से सीएम मोहन यादव को पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रवेश करना था।
विज्ञापन


लड़कियों के बीच घुस गया था
बताया जा रहा है कि जिस गेट से सीएम यादव को प्रवेश करना था, उसी गेट से सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली लड़कियां प्रवेश कर रही थीं। उसी दौरान वह नशे की हालत में उनके बीच घुस गया और बात करने लगा।
विज्ञापन


मीडिया ने पूछा तो भागने लगा
जब मीडियाकर्मियों ने पूछा की उक्त अज्ञात पुलिसकर्मी नशे की हालत में कैसे लड़कियों से बात कर रहा है, तभी वह भागने लगा। बड़ी बात ये थी कि अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वह निकलकर भागने लगा, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी ने उसे नहीं पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी बोले हमारे टीम में नहीं
इधर, गेट के प्रभारी टीआई रघुवंशी ने बताया कि वह कौन था, उसकी हमें जानकारी नहीं है। मेरी टीम में 9 लोग हैं, उनमें वो शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कौन था उसका पता लगवाते हैं।


किया गया निलंबित
बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति पुलिस प्रशिक्षण शाला पीटीएस उमरिया में पदस्थ आरक्षक सुभाष परस्ते है। जिसके मानसिक रूप से कुछ कमजोर होने की बात प्रारंभिक तौर पर पता चली है। फिलहाल इस बात की पुष्टि शहडोल पुलिस अभी नहीं करती है। मामले से संबंधित विस्तृत जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं। फिलहाल उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed