फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Bear that entered residential area rescued

Shahdol News: रिहायशी क्षेत्र में घुसा भालू, भागते समय गिरा कुएं में, वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Thu, 11 Jan 2024 12:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 11 Jan 2024 12:58 PM IST
सार

Shahdol News: शहडोल के पोंडी गांव में जंगल से भटक कर एक भालू रिहायशी क्षेत्र में आ गया। जिसके बाद भालू अचानक एक घर में घुस गया और वो भागते समय कुएं में गिर गया, हालांकि वन विभाग की टीम ने भालू को सकुशल बाहर निकालकर उसे जंगल में छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Bear that entered residential area rescued
रिहायशी क्षेत्र में घुसा भालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के वन परिक्षेत्र अमझोर के पोंडी गांव में एक भालू अचानक रिहायशी क्षेत्र में घुस आया। भालू यहां रहने वाले कमला सहीश के घर में घुस गया, जिसे देख लोगों में हड़कंप मच गया, साथ ही चीख-पुकार भी शुरू हो गई।

विज्ञापन


कुएं से निकाला गया सुरक्षित
बताया जा रहा है कि लोगों की आवाज सुनकर भालू वहां से भाग निकला। इसी दौरान घर की बाड़ी में बने कुएं में भालू गिर गया, इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ देर बाद अमझोर वन परिक्षेत्र की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया और भालू को कुएं से सुरक्षित निकाला गया, इसके बाद भालू को जंगल की ओर छोड़ दिया गया। बता दें कि जैतपुर व अमझोर वन परिक्षेत्र में भालूओं की संख्या अधिक है, जिससे आए दिन भालू रिहायशी इलाकों में शहद खाने के लिए इन इलाकों में आते है, जिन्हें अक्सर देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed