फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Posing as Injured, Accused Reaches Hospital by Ambulance, Steals Scooter from Parking, Flees

Shahdol News: घायल बनकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा आरोपी, कुछ ही देर में पार्किंग से स्कूटी लेकर फुर्र हुआ

Fri, 24 Apr 2026 07:28 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 07:28 PM IST
सार

एक शातिर चोर ने अस्पताल को ही निशाना बनाते हुए फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। घायल बनने का नाटक कर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा आरोपी कुछ ही मिनटों में स्कूटी लेकर फरार हो गया, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Shahdol News: Posing as Injured, Accused Reaches Hospital by Ambulance, Steals Scooter from Parking, Flees
अस्पताल की पार्किंग से स्कूटी लेकर फरार हुआ चोर

विस्तार

जिले के धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक शातिर युवक ने खुद को घायल मरीज बताकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचने के बाद पार्किंग में खड़ी एएनएम की स्कूटी चुरा ली। पूरी वारदात अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में पदस्थ एएनएम संगीता सिंह ने अपनी होंडा एक्टिवा अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ समय बाद स्कूटी गायब होने पर उन्होंने संदेह के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया। फुटेज में दिखाई दिया कि 108 एंबुलेंस अस्पताल पहुंचती है, जिसमें चालक सहित तीन लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति, जिसकी पहचान खामिडोल निवासी के रूप में हुई, लंगड़ाते हुए एंबुलेंस से उतरता है और मेडिकल स्टाफ से इलाज व एमएलसी की बात करता है, जिससे वह घायल मरीज प्रतीत होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ujjain News: विक्रम यूनिवर्सिटी में बंगलों से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू, विधायक समेत 6 को नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कुछ ही देर बाद वही व्यक्ति सामान्य तरीके से चलता हुआ बाहर निकला और सीधे पार्किंग में पहुंचकर एएनएम की स्कूटी मास्टर की से स्टार्ट कर फरार हो गया। इस दौरान एंबुलेंस चालक और अन्य साथी भी मौके से निकल गए।


घटना की जानकारी मिलते ही संगीता सिंह ने धनपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले में 108 एंबुलेंस चालक की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी खेमसिंह पेंद्रो ने बताया कि आरोपी ने खुद को एक्सीडेंट पीड़ित बताकर एंबुलेंस बुलाई थी और अस्पताल पहुंचकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed