फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol ANM suspended negligence show cause notice supervisor after two death vomiting diarrhea

Shahdol: लापरवाही पर ANM निलंबित, सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस, उल्टी दस्त से दो की मौत के बाद विभाग अलर्ट

Mon, 12 Aug 2024 08:22 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2024 08:22 PM IST
सार

गोहपारू के बरदौहा में उल्टी दस्त से दो लोगों की मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। अमर उजाला की खबर का बड़ा असर हुआ है। एएनएम को सीएमएचओ ने निलंबित कर दिया है तो सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Shahdol ANM suspended negligence show cause notice supervisor after two death vomiting diarrhea
निगरानी करता हुए विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के गोहपारु खंड चिकित्सा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरदौहा में उल्टी दस्त से दो लोगों की मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। मामला सामने आने के बाद पता चला कि चुहिरी उप स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत जिस बरदौहा गांव में उल्टी दस्त से एक महिला और नौ वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। वहां तैनात स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला पुरी तरह लापरवाह बना हुआ था।

विज्ञापन


बता दें कि वहां पदस्थ एएनएम गिरिजा सिंह अपने कर्तव्यों से विमुख थी। साथ ही वह अपने मुख्यालय में नहीं रह रही थी, जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एएनएम को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, इस लापरवाही में सहभागी के रूप में शामिल सुपरवाइजर कुसुम महोबिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जानकारी के अनुसार, गोहपारू के बरदौहा गांव में महिला व एक बालिका की मौत हुई है। दोनों बैगा समुदाय से थे। दोनों के घर आमने-सामने हैं। एक दिन के भीतर दो लोगों की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। जानकारी लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और लोगों की जांच की गई। वहीं सात नए मरीज उल्टी दस्त से पीड़ित मिले थे। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गांव में अब कोई भी उल्टी दस्त का मरीज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed