{"_id":"6586a5a7a58d42ce8b0a57fd","slug":"angered-by-mother-s-scolding-son-commits-suicide-by-hanging-himself-in-shahdol-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: मां की डांट से नाराज पुत्र ने घर में लगाया फंदा, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: मां की डांट से नाराज पुत्र ने घर में लगाया फंदा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Sat, 23 Dec 2023 02:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:47 PM IST
सार
कुछ काम न करने की वजह से मां ने लगाई थी डांट। बेटा इस बात से काफी नाराज हो गया और घर के कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मां की डांट के बाद युवक ने की आत्महत्या।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जैतपुर थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटा कुछ काम करता नहीं था, इसी बात को लेकर मां नाराज होकर उसे फटकार लगा रही थी। मां की बात से नाराज बेटे ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नरेश सिंह पिता लाला सिंह गोड उम्र 30 टिकुरी घूमकर घर लौटा मां ने उसे देखते ही फटकार लगनी शुरू कर दी। सुबह से कुछ काम धाम करते नहीं हो और घूमते रहते हो इसी बात को लेकर मां काफी नाराज थी। रोज की तरह उसे डांट रही थी, लेकिन मां को क्या पता था कि मां की डांट से बेटा इतना नाराज हो जाएगा की फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नरेश सिंह शादीशुदा था और उसकी पत्नी घर में नहीं थी। पिता भी कुछ काम के सिलसिले से घर से बाहर थे। बेटा नरेश घूम कर घर आया तभी मां शुरू हो गई और कहने लगी कि कुछ काम धाम करो, जिससे गुजारा हो सके, लेकिन बेटा मां की डांट से काफी नाराज हो गया और घर के कमरे में जाकर फांसी पर झूल गया। काफी देर तक बेटे की आवाज मां ने नहीं सुनी तो उसे पुकारना शुरू किया, लेकिन नरेश ने मां के सवालों का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
तभी मां दौड़ी और कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि उसका कलेजे का टुकड़ा फांसी पर लटका था। मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लगी जानकारी लगते ही पिता व पत्नी भी मौके पर पहुंचे पुलिस को मामले की खबर दी गई मामले पर पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
