फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accused of rape on alleged Baba: Girl repeatedly changing statement during police investigation

Shahdol Crime News: युवती ने कथित बाबा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस बोली- युवती बार बार बदल रही बयान

Sat, 26 Oct 2024 02:09 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 02:09 PM IST
सार

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म करने के बाद बाबा ने उसे धमकाया। कहा, 'मैं जल्द ही मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनने वाला हूं। मेरा सीधा संपर्क राजनेताओं से है, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अगर, किसी से कुछ बोली तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा।'

विज्ञापन
Accused of rape on alleged Baba: Girl repeatedly changing statement during police investigation
थाने के सामने खडी युवती

विस्तार

शहडोल मुख्यालय से लगे एक गांव में रहने वाली आदिवासी युवती ने जबलपुर ग्वारीघाट के एक कथित बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती का कहना है कि बाबा उसे आश्रम में खाना बनाने का काम देने के बहाने शहडोल से अमरकंटक होते हुए जबलपुर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह वहां से भागकर शहडोल वापस आई। युवती का कहना है कि पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पीड़िता शुक्रवार देर रात तक महिला थाने में बैठी रही। पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, तो वह वापस अपने गांव चली गई। पीड़िता का कहना है कि कथित बाबा ने उसे धमकी देते हुए कहा- 'मैं जल्द ही राज्यमंत्री बनने वाला हूं, तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती'।

विज्ञापन


महिला सेल के डीएसपी विकास पाण्डेय ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और युवती के बयान की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। डीएसपी के अनुसार, युवती बार-बार अपने बयान बदल रही है, कभी शहडोल में, कभी मेडिकल कॉलेज में तो कभी अमरकंटक में कथित बाबा से मिलने की बात कह रही है। विरोधाभासी बयानों के चलते मामले की गंभीरता से जांच हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए आवेदन में युवती ने बताया कि 'काम की तलाश में मैं शहडोल में भटक रही थी, तभी मेरी मुलाकात ग्वारीघाट के एक कथित बाबा से हुई। बाबा ने बताया कि जबलपुर में उसका बड़ा आश्रम है, जहां मुझे खाना बनाने और सेवा कार्य का काम मिल सकता है, जिसके बदले तनख्वाह भी मिलेगी। इसके बाद मैं बाबा के साथ जाने को राजी हो गई'।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने बताया कि उसने अपने घरवालों को बाबा और आश्रम के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद वे भी सहमत हो गए। बाबा उसे शहडोल से अमरकंटक ले गया और वहां एक होटल में रुकाया। रात भर रुकने के बाद अगले दिन वे जबलपुर के लिए रवाना हो गए। अमरकंटक में बाबा ने उसके साथ कोई गलत हरकत नहीं की।

पीड़िता के अनुसार, जबलपुर ग्वारीघाट पहुंचने के बाद वह आश्रम के सेवा कार्य में जुट गई। उसने वहां खाना बनाया और सफाई की। पहली रात सब कुछ ठीक रहा, लेकिन दूसरी रात बाबा ने उसे अपने कमरे में बुलाया और छेड़छाड़ करने लगा। वह चिल्लाई, लेकिन वहां कोई नहीं था। बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका मोबाइल भी छीन लिया।


पीड़िता ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के दौरान बाबा ने उसे धमकाया। उसने कहा, 'मैं जल्द ही मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनने वाला हूं। मेरा सीधा संपर्क राजनेताओं से है, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अगर, किसी से कुछ बोली, तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed