{"_id":"6599668441a01742b4081e3a","slug":"accident-happened-while-crossing-banas-river-rail-bridge-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: बनास नदी रेल पुल पार करते समय हुआ हादसा, नीचे गिरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: बनास नदी रेल पुल पार करते समय हुआ हादसा, नीचे गिरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत
Sat, 06 Jan 2024 08:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 06 Jan 2024 08:11 PM IST
सार
Shahdol News: जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनास नदी पर नवनिर्मित रेल पुल से नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान उमेश बैग पिता प्यारे बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी अमरखोही के रूप में की गयी है।
विज्ञापन
नीचे गिरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उमेश बैग पिता प्यारे बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी अमरखोही का रहने वाला था, वह किसी काम के सिलसिले से नवनिर्मित पुल को पार कर रहा था। यह पुल रेलवे के द्वारा बनवाया जा रहा है। रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच अपनी बाइक को लेकर युवक निकल रहा था।
विज्ञापन
20 फीट नीचे गिरा युवक
बताया जा रहा है कि बाइक में तीन लोग सवार थे, लेकिन दो लोग पहले ही उतरकर पैदल आगे निकल गए। मृतक युवक उमेश अपने बाइक को पुल के दूसरी ओर पार करा रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नवनिर्मित पुल से नीचे लगभग 20 फीट नीचे गिर गया। नदी में पानी भी काम था, जिस कारण नदी में मौजूद पत्थरों से टकराने युवक को गंभीर चोटे पहुंची थी। स्थानीय लोगों की मदद से घटना के बाद युवक को घायल अवस्था में वहां से निकाला गया और अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
