{"_id":"6794a70e9d4782df05004a27","slug":"a-young-man-riding-a-bike-returning-from-a-wedding-procession-died-in-a-road-accident-hit-by-a-speeding-car-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2558118-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Road Accident: बारात से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Road Accident: बारात से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
Sat, 25 Jan 2025 04:25 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 04:25 PM IST
सार
देवलौंद थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि बाइक सवार युवक की कार की टक्कर लगने से मौत हुई है। कार और चालक की तलाश की जा रही है। अभी वाहन अज्ञात है, स्थानीय लोगों ने कार से घटना होना बताया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले में बारात से वापस लौट रहे एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। कार की टक्कर लगने से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार है। घटना देवलौंद थाना क्षेत्र में बीती रात्रि हुआ। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार युवक देवलौंद से बारात में शामिल होकर अपने घर ब्यौहारी जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने बारात से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना देवलौंद के चंडी माता मंदिर के पास बीती रात घटी है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि नवमी दिन बंसल (35) निवासी ब्यौहारी के वॉर्ड नंबर पांच की इस घटना में मौत हुई है। बताया गया कि युवक देवलौंद में अपने एक दोस्त की बारात में शामिल होकर घर ब्यौहारी वापस लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ है। घटना के बाद मौके से कार चालक वाहन लेकर फरार है।
विज्ञापन
देवलौंद थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि बाइक सवार युवक की कार की टक्कर लगने से मौत हुई है। कार और चालक की तलाश की जा रही है। अभी वाहन अज्ञात है, स्थानीय लोगों ने कार से घटना होना बताया है। मौत मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।
