{"_id":"64677093b4c2a025290be1f3","slug":"a-yoa-young-man-was-beaten-to-death-in-jarwahi-village-of-shahdol-districtung-man-was-beaten-to-death-in-jarwahi-village-of-shahdol-district-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: पत्नी के दोस्त ने पीट पीटकर की पति की हत्या, दोस्ती को लेकर पति-पत्नी में होता था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: पत्नी के दोस्त ने पीट पीटकर की पति की हत्या, दोस्ती को लेकर पति-पत्नी में होता था झगड़ा
Fri, 19 May 2023 06:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 19 May 2023 06:20 PM IST
सार
बुढार थाना अंतर्गत ग्राम जरवाही के बटली टोला में युवक से पत्नी के दोस्ताना व्यवहार को लेकर अनबन में युवक ने पीट पीटकर पति को उतारा मौत के घाट।
विज्ञापन
बुढार थाना
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जिले के बुढार थाना अंतर्गत ग्राम जरवाही के बटली टोला में रहने वाले गणेश नामक युवक की बीती रात निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना के संदर्भ में बताया गया कि बटली टोला में रहने वाले गणेश सिंह गोंड़ का विवाद गांव के ही पप्पू नामक युवक से हुआ था। आरोपी ने युवक को बुरी तरीके से जख्मी कर दिया। युवक को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान गणेश ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
बीती रात पप्पू ने उसके ऊपर हमला किया। उसके सर पर गंभीर चोटें आई, आरोपी पीड़ित को वहीं छोड़कर भाग गया मौके पर काफी देर तक वह तड़पता रहा। देर रात उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल लाया गया और इसकी सूचना बुढार पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
बुढार पुलिस ने तत्काल इस मामले में आरोपी पप्पू के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत अपराध कायम कर लिया। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। वहीं, दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज शहडोल में से कुछ घंटे पहले गणेश ने दम तोड़ दिया है। पुलिस का कहना है कि अब मामला 307 की जगह 302 में बढ़ा दिया जाएगा। अन्य धाराएं भी लगेंगी। फिलहाल पीड़ित के परिजन मेडिकल कॉलेज में उसका पोस्टमार्टम करवाने के लिए जुटे हुए रहे। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ
यह भी बताया गया कि आरोपी पप्पू का गणेश सिंह की पत्नी के साथ दोस्ताना व्यवहार था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। यह खबर गांव के अन्य लोगों को भी थी। कई बार समझाया इसके बाद भी जब गणेश सिंह की पत्नी के बीच दोस्ती खत्म नहीं हुई। यह मामला आगे बढ़ता गया। बीती रात हुआ विवाद इसी कारण हुआ था।
