फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   A speeding vehicle loaded with sand crushed two cattle to death near Lalpur.

Shahdol News: रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने लालपुर के पास दो मवेशियों को कुचला, हादसे के बाद सड़क पर पलटा

Wed, 22 May 2024 11:55 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2024 11:55 AM IST
सार

शहडोल बुढार हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में दो मवेशियों की मौत हो गई। ट्रक के पलटने से हाईवे पर जाम लग गया, जो करीब एक घंटे बाद खुल सका। 

विज्ञापन
A speeding vehicle loaded with sand crushed two cattle to death near Lalpur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल बुढार हाईवे पर रेत से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में दो मवेशियों की मौत हो गई और ट्रक भी हाईवे पर पलट गया। जिससे शहडोल बुढार मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रही। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को सड़क से हटवाया गया जिसके बाद यातायात शुरू हो सका। करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेत से भरा तेज रफ्तार ट्रक बुढ़ार से शहडोल की ओर आ रहा था। इस दौरान लालपुर बस स्टैंड के पास रास्ते में बैठे दो मवेशियों को कुचलते हुए ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया गया है कि ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 4433 से अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था। हादसे के बाद रेत कारोबारी आनन-फानन में रेत संबंधित दस्तावेज तैयार कराया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बुढ़ार संजय जयसवाल ने बताया कि रायल्टी पर्ची के अनुसार रेत अमलाई के चाका खदान से पाली के लिए ले जाई जा रही थी। पर्ची जमुना प्रसाद गुप्ता के नाम से बनी हुई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। चालक मौके से फरार है। विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed