{"_id":"6982d4fdd69718a54b035ccb","slug":"a-bear-cub-was-brutally-killed-in-the-kotigarh-forest-of-shahdol-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3914356-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: कोटिगढ़ जंगल में भालू के शावक की निर्मम हत्या, वन विभाग की गश्त पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: कोटिगढ़ जंगल में भालू के शावक की निर्मम हत्या, वन विभाग की गश्त पर सवाल
Wed, 04 Feb 2026 06:53 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:53 PM IST
सार
जयसिंहनगर के कोटिगढ़ जंगल में ग्रामीणों ने टंगी से दो माह के भालू शावक की हत्या कर दी। घटना चरवाहे पर भालू हमले के बाद हुई। वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। लगातार वन्यजीव मौतों से गश्त व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
जयसिंहनगर के कोटिगढ़ जंगल में ग्रामीणों ने टंगी से दो माह के भालू शावक की हत्या कर दी। घटना चरवाहे पर भालू हमले के बाद हुई। वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। लगातार वन्यजीव मौतों से गश्त व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विस्तार
जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के कोटिगढ़ जंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भालू के मात्र दो माह के शावक की टंगी से हमला कर हत्या कर दी गई। यह घटना जिले में हाल ही में हुई दो बाघों की संदिग्ध मौत से पहले की बताई जा रही है, जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली और गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को कोटिगढ़ जंगल क्षेत्र में मवेशी चरा रहे एक चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया था। हमले में चरवाहा घायल हो गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों और वन कर्मियों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और भालू को देखने व खदेड़ने के उद्देश्य से जंगल की ओर चले गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गंदी हरकत: सड़क पर छात्रा को प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा अधेड़, करतूत देख खौला लोगों का खून, दी ये सजा
विज्ञापन
इसी दौरान ग्रामीणों के समूह में शामिल एक व्यक्ति के हाथ में टंगी (कुल्हाड़ी) थी। बताया गया कि मादा भालू उस समय वहां मौजूद नहीं थी, लेकिन जंगल में उसका एक शावक दिखाई दे गया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने टंगी से शावक पर हमला कर दिया, जिससे करीब दो माह के मासूम भालू शावक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल, दो बाघों की मौत की खबर को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने वन विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया, तब बुधवार को यह घटना सामने आई। लगातार सामने आ रही वन्यजीवों से जुड़ी घटनाओं ने जयसिंहनगर क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
