फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   2 people died on the spot in a road accident in Shahdol

Shahdol: तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकराया, दो लोगों की मौके पर मौत, आठ घायल

Sun, 29 Oct 2023 06:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Oct 2023 06:37 PM IST
सार

Shahdol: सीधी थाना क्षेत्र के छत्ता गांव में तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है, तो वहीं आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
2 people died on the spot in a road accident in Shahdol
सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां छत्ता गांव में तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है, तो वहीं आठ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वाहन में 10 लोग सवार थे। ये सब सीधी जिले से कार्यक्रम से लौटकर पहाड़िया गांव जा रहे थे, तभी पहाड़िया गांव से महज दो किलोमीटर पहले छत्ता मेन रोड में वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादस में चालक व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है।

विज्ञापन


घायलों को अस्पताल भिजवाया
इधर, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक चालक जितेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष एवं सुखसेन सिंह उम्र 42 वर्ष की इस घटना में मौत हुई है। वहीं 8 लोग घायल हैं। घटना रात की है, सूचना लगते ही पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को वाहन से निकलवाया एवं घायलों को अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने मामले पर मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed