{"_id":"65b3da56e15e4ee26203f4b5","slug":"shahdol-khaki-uniformed-personnel-fulfilled-the-duty-of-humanity-injured-in-the-road-to-the-hospital-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज, सड़क में घायल तड़पती युवती को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज, सड़क में घायल तड़पती युवती को पहुंचाया अस्पताल
Fri, 26 Jan 2024 09:44 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 26 Jan 2024 09:44 PM IST
सार
पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से लौट रहे पुलिसकर्मियों ने घायल युवती की जान बचाई। पुलिस टीम ने अपनी गाड़ी से घायल युवती को मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
शहडोल में घायल युवती को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहडोल में सड़क पर खून से लथपथ घायल पड़ी युवती को वर्दीधारियों ने अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश कर उसकी जान बचाई।
बता दें कि जिला मुख्यालय के गांधी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर जिले के खैरहा थाना पुलिस का बल लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में सोहागपुर थाने के पास हाईवे पर एक युवती घायल अवस्था में खून से लथपथ सड़क के किनारे पड़ी हुई दिखाई दी। वहां काफी संख्या में लोग भी खड़े रहे हुए थे। इसके बाद थाना प्रभारी सिंह ने होने सहयोगियों के साथ मिलकर बिना विलंब किए तुरंत अपनी गाड़ी से घायल युवती को मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि उस युवती के सिर में काफी चोटें थीं तथा वह अचेत हालत में सड़क पर पड़ी हुई थीं। संभवतः किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से वह घायल हुई हैं। होश में नहीं होने के कारण घायल, युवती का सही नाम-पता नहीं चल सका। बहरहाल खाकी वर्दी धारियों की इस मानवता के कारण समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाने दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। पुलिस की इस मानवता की उपस्थितजनों से सराहना की।