फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Dead body of Home Guard soldier found hanging in suspicious condition, police investigating.

Shahdol: होमगार्ड सैनिक का संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकता मिला शव, जांच कर रही पुलिस

Mon, 04 Mar 2024 03:24 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 03:24 PM IST
सार

22 वर्षीय अजय तोमर राजगढ़ का रहने वाला था। होमगार्ड शहडोल में एसडीईआरएफ में उसकी पदस्थापना थी। रविवार शाम 6 बजे गणना के बाद वह अपने मकान पर गया था, इसके बाद उसका शव संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला है। 

विज्ञापन
Shahdol: Dead body of Home Guard soldier found hanging in suspicious condition, police investigating.
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में होमगार्ड सैनिक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह यहां किराए के मकान में रहता था, उसी में सैनिक का शव फांसी पर लटकता मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


मामले की जानकारी लगते ही होमगार्ड के जिला कमांडेड सहित सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि 22 वर्षीय अजय तोमर राजगढ़ का रहने वाला था। होमगार्ड शहडोल में एसडीईआरएफ में उसकी पदस्थापना थी। रविवार शाम 6 बजे गणना के बाद वह अपने मकान पर गया था, इसके बाद उसका शव संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी के अनुसार पत्नी ने जब रात में सैनिक अजय को फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद पत्नी ने मकान मालिक के घर फोन कर जानकारी मांगी। मकान मालिक ने जब देखा तो अजय का कमरा अंदर से बंद था खिड़की से जब लोगों ने देखा तो उसका फांसी पर लटका शव मिला। जानकारी पुलिस व जिला कमांडेंट को दी गई। जानकारी के बाद विभाग के अधिकारी के साथ-साथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतरवाया गया। पंचनामा के बाद शव को मेडिकल कॉलेज पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed