फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Dead body of 35 year old youth found in suspicious condition behind the house

Shahdol: घर के पीछे संदिग्ध अवस्था में मिला किराना दुकान संचालक युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 18 Sep 2023 12:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Sep 2023 12:05 PM IST
सार

उधिया गांव का रहने वाला प्रभु चौधरी रविवार की रात घर पर निकला था। इसके बाद वह रात भर घर वापस नहीं लौटा। सुबह परिवार के लोगों ने घर से 50 मीटर की दूरी पर घर के पीछे ही उसका शव देखा। परिजनों ने ंहत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Shahdol: Dead body of 35 year old youth found in suspicious condition behind the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उधिया में घर के पीछे 35 वर्षीय युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उधिया गांव का रहने वाला प्रभु चौधरी रविवार की रात घर पर निकला था। इसके बाद वह रात भर घर वापस नहीं लौटा। सुबह परिजन उसकी तलाश करने में लग गए। परिवार के लोगों ने घर से 50 मीटर की दूरी पर घर के पीछे ही प्रभु चौधरी का शव देखा। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस सूचना के काफी देर बाद पहुंची। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रभु चौधरी गांव में ही किराना की दुकान चलाता था। वह रोज शाम घर से निकलकर घूमने जाता था रविवार की रात भी वह घर से निकलकर घूमने गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों का कहना है कि प्रभु की हत्या की गई है। प्रभु की गर्दन में नाखून के निशान हैं। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed