फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Bengali doctor was admitting patients in the clinic, misbehaved with health team that came to raid

Shahdol: बंगाली डॉक्टर क्लीनिक में कर रहा था मरीजों को भर्ती, छापा मारने पहुंची स्वास्थ्य टीम के साथ अभद्रता

Fri, 23 Feb 2024 10:46 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 10:46 PM IST
सार

झींक बिजुरी गांव में झोला छाप बंगाली डॉक्टर द्वारा क्लीनिक संचालित कर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था जिसकी लगातार शिकयत मिल  रही थी। बंगाली डॉक्टर ने अपने क्लीनिक में मिनी ऑपरेशन थिएटर तक खोल रखा था। 

विज्ञापन
Shahdol: Bengali doctor was admitting patients in the clinic, misbehaved with health team that came to raid
शहडोल में बंगाली डॉक्टर के यहां मिला दवाओं का जखीरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल में बंगाली डॉक्टर के यहां छापा मारने पहुंची स्वास्थ्य टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। टीम जब छापा मारने पहुंची तब बंगाली डॉक्टर मरीजों को भर्ती कर रहा था। 
विज्ञापन


चिकित्सा अधिकारी सचिन कारखुर ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के आदेशानुसार समस्त बुढार ब्लॉक में प्राइवेट प्रेक्टीशनर एवं झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध निरीक्षण एवं कार्रवाई की मुहिम शुरू की गई। झींक बिजुरी गांव में झोला छाप बंगाली डॉक्टर द्वारा क्लीनिक संचालित कर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था जिसकी लगातार शिकयत मिल  रही थी। बंगाली डॉक्टर ने अपने क्लीनिक में मिनी ऑपरेशन थिएटर तक खोल रखा था। बंगाली डॉ. श्यामलदास द्वारा क्लीनिक चलाए जाने की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को टीम ने छापामार कार्रवाई की। दस्तावेज मांगने पर वह उपलब्ध नहीं करा सका। जांच दल ने तीन दिवस का नोटिस थमाया। इतने में टीम से बंगाली डॉक्टर और उसके साथियों ने टीम से अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को दिए शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि डॉक्टर बंगाली के यहां निरीक्षण की कार्यवाही के लिए टीम पहुंची थी। इस दौरान बंगाली डॉक्टर के तथाकथित संरक्षक के रूप में मौके पर पहुंचे मनोज मिश्रा एवं उसके दो और लोगों ने मेडिकल निरीक्षण दल के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और शासकीय कार्य मे अवरोध उत्पन्न करने लगे। शिकायत पत्र में आरोपित किया गया है कि मनोज मिश्रा द्वारा गाली गलौज एवं धमकी दी गई। अधिकारी डॉ. सचिन कारखुर एवं आर के त्रिवेदी द्वारा शिकायत की प्रति कलेक्टर शहडोल, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल को भेज कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed