फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Three cubs were seen walking on the road in Pench Tiger Reserve, tourists captured the exciting sight on camer

Seoni: पेंच टाइगर रिजर्व में सड़क पर चहलकदमी करते दिखे तीन शावक, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा

Sun, 24 Jul 2022 02:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 02:48 PM IST
सार

सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से लगे खवासा-टुरिया सड़क पर तीन शावकों को पर्यटकों ने चहलकदमी करते हुए देखा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बफर जोन का बताया जा रहा है। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां नाइट सफारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Three cubs were seen walking on the road in Pench Tiger Reserve, tourists captured the exciting sight on camer
सड़क पार्क करता शावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से लगे खवासा-टुरिया सड़क पर तीन शावकों की चहलकदमी करते हुए वीडियो सामने आया है। रात के वक्त शावकों को पर्यटकों ने सड़क पार करते देखा और रोमांचक नजारे को कैमरे में कैद किया। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शावक कुछ देर तक सड़क में विचरण करते रहे और फिर सड़क पार कर जंगल की ओर चले गये।
विज्ञापन


बारिश के चलते पेंच टाइगर रिजर्व का कोर एरिया बंद कर दिया गया है,लेकिन पर्यटक बफर जोन में नाइट सफारी का लुफ्त उठा  रहे हैं, जहां उन्हें हिरण, बायसन, बाघ सहित तेंदुए का दीदार हो रहा है। पर्यटक इन दिनों नाइट सफारी का लुफ्त उठाने बड़ी संख्या में पेंच टाइगर रिजर्व पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed