{"_id":"639753ff19ebdf4de3637fff","slug":"seoni-tehsildar-s-babu-and-kotwar-arrested-for-taking-13-thousand-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तहसीलदार का बाबू और कोटवार 13 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, सिवनी छपारा में जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तहसीलदार का बाबू और कोटवार 13 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, सिवनी छपारा में जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई
Mon, 12 Dec 2022 09:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:47 PM IST
सार
जबलपुर लोकायुक्त ने सिवनी जिले में तहसीलदार के बाबू और कोटवार को 13 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उन्होंने ये रकम नामांतरण आदेश में हुई त्रुटि सुधार करने के एवज में मांगी थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिवनी जिले के छपारा तहसील कार्यालय में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जबलपुर लोकायुक्त टीम ने तहसीलदार के बाबू व एक ग्राम कोटवार को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों धर दबोचा। आरोपियों ने उक्त रिश्वत नामांतरण में हुई त्रुटि सुधार के लिए आवेदक से मांगी थी। आरोपियों ने जैसे ही आवेदक से रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली, उसी समय लोकायुक्त ने उन्हें धरदबोचा।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्राम पंचायत गंगई रैयत तहसील छपारा जिला सिवनी रामनाथ पगारे पिता स्व. गिरधर पगारे (44) ने लिखित शिकायत दी थी कि तहसीलदार कार्यालय छपारा जिला सिवनी में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 रोहित कुमार रजक नामांतरण आदेश में हुई त्रुटि सुधार करने के एवज में 13 हजार रिश्वत की मांग रहा है। आरोपी ने आवेदक को ग्राम कोटतवार छपारा रघुनाथ डेहरिया को रिश्वत राशि देने को कहा है। जिस पर ग्राम कोटवार छपारा को 12 दिसंबर को 13 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार कार्यालय छपारा में पकड़ा गया।