{"_id":"62bbce15d7eca609580e851d","slug":"seoni-elephants-and-tigers-were-seen-roaming-together-in-pench-tiger-reserve-tourists-were-thrilled-a-special-sight-was-captured-in-the-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seoni: पेंच टाइगर रिजर्व में एक साथ घूमते दिखे हाथी और बाघ, रोमांचित हुए पर्यटक, कैमरे में कैद किया खास नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seoni: पेंच टाइगर रिजर्व में एक साथ घूमते दिखे हाथी और बाघ, रोमांचित हुए पर्यटक, कैमरे में कैद किया खास नजारा
Wed, 29 Jun 2022 09:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 29 Jun 2022 09:29 AM IST
सार
पेंच टाइगर रिजर्व में मंगलवार को पर्यटक एक दुर्लभ नजारा देखकर रोमांचित हो उठे। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने लंगडी बाघिन के साथ हाथी को घूमता देखा। इस खास नजारे को पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन
पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ और हाथी साथ नजर आए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में मंगलवार को पर्यटकों को एक खास नजारा देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मंगलवार को पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने बाघ और हाथी को जंगल में एक साथ सैर करते देखा। ऐसा दुर्लभ नजारा बहुत कम ही देखने को मिलता है। मंगलवार को इस खास दृश्य को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने इस खास नजारे को कैमरों में कैद किया।
वायरल वीडियो पेंच टाइगर रिजर्व के अलीकट्टा क्षेत्र का बताया जा रहा है। टुरिया गेट से सफारी पर गए पर्यटकों को लंगडी बाघिन एक हाथी के साथ घूमते दिखाई दी। करीब 10 मिनट तक बाघिन और हाथी एक साथ घूमते रहे। पेंच टाइगर रिजर्व के टुरिया गेट से बड़ी संख्या में सैलानी सफारी पर जा रहे हैं। सैलानियों को बाघ के अलावा अन्य वन्य प्राणियों के दीदार हो रहे हैं। इससे सैलानी काफी खुश व रोमांचित नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों वर्षा होने से पार्क के नजारे और खूबसूरत हो गए हैं, जिन्हें देखने से सैलानियों को काफी सुकून मिल रहा है। बीते दिनों पर्यटकों को यहां बाघ और मोर एक साथ नजर आए थे।