फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   MP News Seoni MLA Dinesh Rai Munmun will organize Ramkatha

MP News: चुनावी नैया का बेड़ा पार लगाने के लिए सिवनी MLA ने लिया रामकथा का सहारा, इस दिन से होगी शुरुआत

Fri, 08 Sep 2023 09:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 09:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन रामकथा का आयोजन करवाएंगे। सिवनी में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज रामकथा सुनाएंगे। इस कथा का पॉलिटेक्निक कॉलेज में भव्य आयोजन होगा।

विज्ञापन
MP News Seoni MLA Dinesh Rai Munmun will organize Ramkatha
विधायक दिनेश राय मुनमुन और जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावी साल में सभी नेता एक ही चाल चल रहे हैं। देश में सनातन मुद्दा गरमाया हुआ है। लिहाजा प्रदेश के दिग्गज नेता धार्मिक अनुष्ठान का सहारा ले रहे हैं। सिवनी के पड़ोसी जिला छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बाद सीहोर कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा करवाकर भगवान भोलेनाथ और हनुमान जी महाराज के भक्तों को कमलनाथ द्वारा साधने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, सिवनी में बीजेपी के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने श्री राम जी का सहारा लिया है।

विज्ञापन


सिवनी में राम भक्तों को साधने के लिए सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन जनता की मांग पर श्री रामकथा का आयोजन कराने जा रहे हैं। श्री तुलसीपीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारबिंद से सिवनी में श्री रामकथा सुनाई जाएगी। सिवनी के पॉलीटेक्निक ग्राउंड में आगामी नौ सितंबर से 17 सितंबर तक श्री रामकथा सुनाए जाने के लिए भव्य आयोजन किया जा रहा है और इस श्री राम कथा को सुनने के लिए सिवनी और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। लिहाजा जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को लेकर पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। 
विज्ञापन


श्री रामकथा के इस आयोजन को चुनावी फायदे से भी जोड़ा जा रहा है। लेकिन विधायक दिनेश राय मुनमुन का कहना है कि सिवनी विधानसभा की जनता की मांग के आधार पर उनकी जिम्मेदारी थी कि वह इस आयोजन को करवाएं। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने यह भी कहा कि उन्होंने चुनाव के बाद आयोजन की तारीख मांगी थी। लेकिन सौभाग्य से उन्हें पहले की तारीख मिल गई। इसलिये यह आयोजन चुनाव के पहले हो रहा है। इस आयोजन को चुनाव से जोड़कर न देखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed