{"_id":"64fdd5317cd4ab0de40bece9","slug":"mp-news-seoni-jagadguru-rambhadracharya-appealed-to-make-mla-dinesh-rai-win-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- मंत्रमुग्ध होकर खिला दो कमल, MLA मुनमुन को मंत्री बनवाने की मेरी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- मंत्रमुग्ध होकर खिला दो कमल, MLA मुनमुन को मंत्री बनवाने की मेरी जिम्मेदारी
Sun, 10 Sep 2023 08:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 10 Sep 2023 08:09 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने रामकथा के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए अपील की।
विज्ञापन
जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिवनी पहुंचे स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने श्री रामकथा के मंच से बड़ा ही सियासी बयान दिया है। इस बयान के सामने आने के बाद सभी राजनैतिक दलों के बीच खलबली मच गई है। दरअलस, महाराज श्री ने अपने भक्तों से प्रदेश में कमल खिलाने के आह्वान कर दिया है और महाराज श्री के इस बयान ने कांग्रेस समेत अन्य दलों की चिंताएं बढ़ा दी है।
विज्ञापन
तुलसीपीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज प्रदेश में चल रहे चुनावी माहौल के बीच इन दिनों मप्र के सिवनी जिले के प्रवास पर हैं और महाराज श्री सिवनी के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित श्री रामकथा में कथावाचन करने के लिए पहुंचे हैं। श्री रामकथा वाचन के दौरान महाराज श्री ने एक बड़ा सियासी बयान दिया है।
विज्ञापन
रामकथा का वाचन करने के दौरान महाराज श्री ने अपने भक्तों से कहा है कि वह मंत्र मुग्ध होकर प्रदेश के भोपाल में कमल को खिला दें और महाराज श्री ने यह भी कहा कि सिवनी के भाजपा विधायक दिनेश राय को दोबारा चुनाव में जिताएं। विधायक दिनेश राय को मिनिस्टर बनाना उनकी जिम्मेदारी है। महाराज श्री के इन बयानों से चुनावी माहौल का सियासी पारा और अधिक चढ़ गया है।
विज्ञापन
