फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   MLA Arjun Singh Kakodia rejected the demand of leader Umang Singar

Seoni: आदिवासी मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में खींचतान; नेता उमंग सिंगार के विरोध में उतरे अर्जुन काकोड़िया

Sat, 12 Aug 2023 10:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 12 Aug 2023 10:13 PM IST
सार

वरिष्ठ नेता उमंग सिंगार ने की थी आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने की मांग। जिस पर आदिवासी विधायक अर्जुन सिंह ने उमंग सिगार की मांग को खारिज करते हुए अपना बयान भी जारी किया है।

विज्ञापन
MLA Arjun Singh Kakodia rejected the demand of leader Umang Singar
उमंग सिंगार व अर्जुन सिंह काकोड़िया। - फोटो : social media

विस्तार

मप्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंगार द्वारा प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठाने के बाद कांग्रेस खेमें में खींचतान देखने को मिल रही है। वहीं, इस सियासी खींचतान के बीच कांग्रेस के एक आदिवासी विधायक का बयान सामने आया है। अपने बयान में वो आदिवासी विधायक उमंग सिंगार की मांग को सिरे ख़ारिज कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल सिवनी की बरघाट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के ही आदिवासी विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने कांग्रेस नेता उमंग सिंगार के आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को सिरे से ही खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


आदिवासी विधायक अर्जुन सिंह ने उमंग सिगार की मांग को खारिज करते हुए अपना बयान भी जारी किया है। बरघाट विधायक ने अपने बयान में कहा है कि पीसीसी चीफ कमलनाथ के नेतृत्व में 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रदेश में लड़ेगी। चुनाव जीत कर कमलनाथ को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed