{"_id":"6a048a840bce7c393d082378","slug":"bribe-in-the-name-of-handwriting-report-asi-caught-taking-20000-in-seoni-seoni-news-c-1-1-noi1218-4277078-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seoni News: सिवनी में एएसआई 20 हजार लेते गिरफ्तार, हैंडराइटिंग रिपोर्ट के नाम पर मांगी थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seoni News: सिवनी में एएसआई 20 हजार लेते गिरफ्तार, हैंडराइटिंग रिपोर्ट के नाम पर मांगी थी रिश्वत
Wed, 13 May 2026 08:46 PM IST
सिवनी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: सिवनी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 08:46 PM IST
सार
सिवनी में जबलपुर लोकायुक्त ने एएसआई दिनेश रघुवंशी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने ठगी मामले की जांच और अनुकूल रिपोर्ट के बदले 30 हजार रुपये मांगे थे। बस स्टैंड क्षेत्र में हुई कार्रवाई के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
ASI दिनेश रघुवंशी
विस्तार
सिवनी जिले में बुधवार को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई दिनेश रघुवंशी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई शहर के बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक पान दुकान के पास की गई। जैसे ही लोकायुक्त टीम ने एएसआई को पकड़ा, इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
लोकायुक्त डीएसपी नीतू त्रिपाठी ने बताया कि शिकायतकर्ता नंदकिशोर चौरसिया ने जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनके बेटे और साले को एफसीआई बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 29 लाख रुपए की ठगी की थी। इस मामले में कोतवाली थाना सिवनी में अपराध दर्ज किया गया था और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर में अब पहले जैसी सफाई नहीं, जगह-जगह नजर आ रहे कचरे के ढेर, गाड़ियां भी समय पर नहीं आ रहीं
विज्ञापन
विवेचना के बदले मांगे थे 30 हजार रुपये
प्रकरण की जांच एएसआई दिनेश रघुवंशी कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने मामले में सही विवेचना करने, हैंडराइटिंग रिपोर्ट अनुकूल बनवाने और प्रकरण में उचित कार्रवाई करने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी लोकायुक्त को दी। लोकायुक्त टीम ने पहले पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।
पहली किश्त लेते ही टीम ने दबोचा
बुधवार को तय योजना के तहत शिकायतकर्ता आरोपी एएसआई के पास पहुंचा। बस स्टैंड क्षेत्र में पान दुकान के पास जैसे ही दिनेश रघुवंशी ने रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लिए, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी के हाथ धुलवाए, जिसमें केमिकल टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद रिश्वत की रकम जब्त कर मौके पर पंचनामा और अन्य दस्तावेजी कार्रवाई शुरू की गई।
कार्रवाई के दौरान लगी लोगों की भीड़
लोकायुक्त की कार्रवाई की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा। पुलिस विभाग में भी इस कार्रवाई के बाद चर्चा का माहौल रहा। लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक लोकायुक्त टीम की कार्रवाई जारी थी।
