फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni: The tiger eats a man in Barghat project

सिवनी: मवेशियों को चराने बरघाट प्रोजेक्ट में गए चरवाहे का बाघ ने किया शिकार, आधा धड़ खा गया

Wed, 09 Mar 2022 07:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 09 Mar 2022 07:34 PM IST
सार

सिवनी वन परिक्षेत्र में वन विकास निगम के बरघाट प्रोजेक्ट में मवेशियों को चराने गए 50 वर्षीय व्यक्ति को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। चरवाहे का शव बुधवार सुबह मिला। आधा धड़ बाघ खा गया। वहीं, सिर अलग पड़ा था। 

विज्ञापन
Seoni: The tiger eats a man in Barghat project
सांकेतिक फोटो - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिवनी वन परिक्षेत्र में वन विकास निगम के बरघाट प्रोजेक्ट में बाघ ने 50 वर्षीय चरवाहे को अपना शिकार बना लिया। वह मवेशियों को चराने के लिए जंगल गया था। वनकर्मियों को आरएफ 457 में चरवाहे की लाश बुधवार सुबह मिली। उसका सिर और धड़ अलग-अलग पड़े थे। आधा धड़ बाघ ने खा लिया था। 
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के संभागीय प्रबंधक वीएस मेश्राम ने बताया कि चरवाहे का नाम रघुनाथ उइके (50 वर्ष) है। वह मवेशियों को लेकर जंगल गया था। मंगलवार को मवेशी घर लौट गए, पर चरवाहा नहीं लौटा। तब ग्रामीण चरवाहे की तलाश करने जंगल गए थे। उन्हें कोई सुराग नहीं मिला तो वन विभाग को सूचना दी गई। तब वन विभाग के कर्मचारियों ने भी छानबीन शुरू की। प्रोजेक्ट के आरएफ 457 ग्राम छीतापाल में चरवाहे का शव मिला है। साफ है कि बाघ ने उसे अपना शिकार बनाया है। चरवाहे का सिर और धड़ अलग-अलग पड़े थे। बाघ चरवाहे का आधा धड़ भी खा गया था। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी गई है। 4 लाख रुपये के मुआवजे का प्रतिवेदन भेजा गया है। दो-तीन दिन में मुआवजा राशि भी घरवालों को दे दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed