{"_id":"63f9dd69931241cc000edd5c","slug":"selection-of-outstanding-indian-players-thailand-asian-championship-list-to-be-released-tomorrow-khelo-india-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India: थाइलैंड एशियन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट भारतीय खिलाड़ियों का चयन, कल जारी होगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo India: थाइलैंड एशियन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट भारतीय खिलाड़ियों का चयन, कल जारी होगी सूची
Sat, 25 Feb 2023 03:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 25 Feb 2023 03:35 PM IST
सार
भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग संघ के तत्वावधान में सहस्त्रधारा के प्राकृतिक ट्रैक पर रविवार को एक दिवसीय कैनो स्लैलम ट्रायल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें 99 प्रतिशत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ही एशियन चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
कैनो स्लैलम की प्रतिस्पर्धा के दौरान खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय एथलीट और भारतीय टीम के कोच कुलदीप सिंह किर ने बताया कि सहस्त्रधारा के प्राकृतिक ट्रैक पर रविवार को एक दिवसीय कैनो स्लैलम ट्रायल कैंप का आयोजन होगा। यह आयोजन भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग संघ के तत्वावधान में किया जाएगा। इस दौरान खेल में 99 प्रतिशत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ही एशियन चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे। यह चैंपियनशिप 18 से 21 मई 2023 में थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
मप्र सहित SSB जैसी कुछ यूनिट और 13 राज्यों के खिलाड़ियों के भी इस ट्रायल कैंप में शामिल होने की उम्मीद है। एक दिवसीय ट्रायल कैंप में भाग लेने वाले राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों की संख्या 50 से ज्यादा हो सकती है। उनके लिए एशियन कैनोइंग संघ एशियन चैंपियनशिप सहस्त्रधारा के प्राकृतिक ट्रैक पर इस ट्रायल कैंप में भाग लेंगे। बैंकॉक के बाद पटाया थाइलैंड का सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल है।
विज्ञापन
मप्र कैनो स्लैलम अकैडमी के कोच देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत दो दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप में मप्र के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। मप्र के खिलाड़ियों ने चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
