फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Two youths died due to lightning in Sehore's Ashta, standing under a tree to avoid rain

Sehore: बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे युवक, आकाशीय बिजली के रूप में आई मौत

Fri, 01 Jul 2022 10:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 10:23 AM IST
सार

सीहोर जिले की आष्टा तहसील में गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे।

विज्ञापन
Two youths died due to lightning in Sehore's Ashta, standing under a tree to avoid rain
आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले की आष्टा तहसील में गुरुवार को हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। इंदिरा कॉलोनी निवासी अंकित पिता आत्माराम (20 वर्ष) और अनिल मालवीय पिता बद्री प्रसाद (21 वर्ष) बारिश से बचने के लिए कन्नौज रोड स्थित वन विभाग के डिपो में पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी दोपहर ढाई बजे के करीब बिजली गिरी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गईसी।
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद झमाझम बारिश
जिले में गुरुवार को लंबे इंतजार के बाद दोपहर  के बाद आष्टा क्षेत्र सहित पूरे ग्रामीण अंचल में जोरदार बारिश हुई। बारिश से शहर के परदेसी पुरा, बुधवारा, पुराना भोपाल, इंदौर मार्ग, दरगाह के पास, पुरानी सब्जी मंडी मार्ग पर पानी भरा गया। जिसके चलते आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी बुधवारा वासियों को उठानी पड़ी। यहां जरा सी बारिश में पैदल तो दूर बाइक चलाना मुश्किल हो जाता है। आष्टा में कई जगह पानी भरने के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। 
विज्ञापन


बारिश से किसानों को मिली राहत
इधर झमाझम बारिश से किसानों को भी राहत मिली है। अब किसान बोवनी शुरू करेंगे। बता दें कि करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही थी, जिसके चलते किसानों के चेहरों पर उदासी नजर आने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed